Jashpur News: BJP, RSS और बजरंग दल को दी गाली, पुलिस ने सिखाया सबक तो हाथ जोड़कर कहने लगा, मेरी तो औकात नहीं थी, गलती से हो गया...

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बीजेपी, नमो सेना, बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और गाली गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शेख शाहीद मोहम्मद है। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज की थी।
जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के द्वारा धर्म समुदाय विशेष को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल किया गया था, जिस पर सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में कुनकुरी पुलिस के द्वारा स्वयं संज्ञान में लिया गया। सोशल मीडियो एकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पता-तलाश की गई। इस दौरान आरोपी मो. शाहील खान, उम्र 27 वर्ष निवासी रेमते रोड, जामपानी का होना पाया गया।
कुनकुरी पुलिस के द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहील खान को हिरासत में लेकर विधिसंगत बीएनएसएस की धारा 170/126,135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी के द्वारा धर्म समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संबंध में माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया गया। नीचे देखें वीडियो...
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है और न ही साम्प्रदायिक व जातिय सौहार्द्र किसी को बिगाड़ने दिया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नीचे देखें वीडियो एसएसपी शशि मोहन सिंह की बाईट...

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
