Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: ASI की मृत पत्नी को जिंदा करने का दावा, फिर महिला को टोनही बताकर पीटा, दो बैगा सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

Murda Ko Jinda Karne Ke Nam Par Thagi: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने तंत्र मंत्र से मुर्दा को जिंदा करने के नाम पर ठगी (Murda Ko Jinda Karne Ke Nam Par Thagi) और टोनही के आरोप में महिला से मारपीट के आरोप में दो बैगाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur News: ASI की मृत पत्नी को जिंदा करने का दावा, फिर महिला को टोनही बताकर पीटा, दो बैगा सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
X
By Chitrsen Sahu

Murda Ko Jinda Karne Ke Nam Par Thagi: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने तंत्र मंत्र से मुर्दा को जिंदा करने के नाम पर ठगी (Murda Ko Jinda Karne Ke Nam Par Thagi) और टोनही के आरोप में महिला से मारपीट के आरोप में दो बैगाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

दो बैगा सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

यह पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। यहां दो बैगाओं ने मृत महिला को जिंदा करने के नाम पर 11 हजार रूपए ठग लिए। इसके बाद गांव की ही एक महिला को टोनही बताकर फरार हो गए थे, जिसके बाद मृतका के परिजनों ने उस महिला पर टोनही का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो बैगा फरार थे, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टोनही का आरोप लगाकर की मारपीट

दरअसल, भिंजपुर गांव में रहने वाली फौसी बाई ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह 8 नवंबर की सुबह जब अपने घर में थी, तभी गांव के 8 लोगों ने उसके साथ टोनही का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर फूलचंद भगत,यायत्री भगत, विष्णु भगत,अनिता भगत,रमेश भगत,ललिता भगत,अंजना मिंज और तेलेस्फोर मिंज को गिरफ्तार कर लिया।

सहायक उप निरीक्षक की मृत पत्नी को जिंदा करने का दावा

इस दौरान पुलिस को पता चला कि रायपुर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत फूलचंद राम भगत की पत्नी सुनिता भगत अगस्त में खेती किसानी करने भिंजपुर गांव आई थी, सितंबर में लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और 30 अक्टूबर को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को गांव में दफना दिया। इसके बाद फूलचंद राम भगत के परिजनों ने दावा किया कि वे बैगा को जानते हैं जो सुनिता को जिंदा कर सकते हैं।

तंत्र-मंत्र के नाम पर मांगे 60 हजार

इसके बाद फूलचंद राम की मुलाकात बैगा कृपा चौहान और संतु राम चौहान से हुई, जिन्होंने सुनिता भगत के कब्र के पास जाकर तंत्र-मंत्र करने का नाटक किया और उनसे 60 हजार रूपए का डिमांड किया। इसके बाद फूलचंद राम ने 11 हजार रूपए देकर बाकी पैसे सुनिता को जिंदा करने के बाद देने की बात कही। तब बैगाओं ने ये कह दिया कि सुनिता को जिंदा नहीं किया जा सकता उसे गांव की फौसी बाई खा लिया है।

पुलिस ने दो फरार बैगा को किया गिरफ्तार

इसके बाद सुनिता के परिजनों ने फौसी बाई के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी थी, जिसके बाद फौसी बाई ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो बैगा फरार थे, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story