Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: 6 माह पहले प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पत्नी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर पति को उतारा मौत के घाट, जानिए घटना

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में प्रेम विवाह के छह माह के बाद पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के लिए महिला ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाया था।

Jashpur News: 6 माह पहले प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, पत्नी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर पति को उतारा मौत के घाट, जानिए घटना
X
By Sandeep Kumar

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति की पिटाई कर दी। घटना में घायल पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक और आरोपी महिला का छह माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरी घटना

दरअसल, 4 मार्च को प्रार्थिया पार्वती बाई 55 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बेटे है। सभी की शादी हो चुकी है। उसका सबसे छोटा बेटा मृतक सुनील राम ने 6 माह पूर्व थाना कांसाबेल के ग्राम ढेंगुर जोर की रहने वाली मीरा बाई 22 वर्ष से प्रेम विवाह किया था।

प्रार्थिया भी अपने छोटे बेटे के साथ ही रहती थी। इसी दौरान 1 मार्च दिन रविवार को उसका बेटा मृतक सुनील राम घर में आया और बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी व पत्नी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की और पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई है।

घटना के दो दिन बाद सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया गया। रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध दर्ज कर शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में आई चोट की बजह से होने की पुष्टि हुई। धारा 103(1),190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार

मीरा बाई उम्र 20 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।

मुनिया बाई उम्र 38 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।

मीना बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छ ग।

पुष्पा बाई उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग।

शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के द्वारा आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। मृतक की पत्नी मीरा बाई के द्वारा ही अपने बहनों व जीजा को घर बुलाया गया था। इस दौरान उनका मृतक सुनील राम से वाद विवाद होने पर उनके द्वारा मिलकर, सुनील राम से मारपीट की गई थी। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story