Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur Murder News: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, साथी ने ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर नदी में फेंका

Sharab Party Ke Bad Hatya: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब पार्टी के बाद साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। यह घटना सोनक्यारी चौकी क्षेत्र की है।

Jashpur Murder News: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद, साथी ने ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर नदी में फेंका
X
By Chitrsen Sahu

Sharab Party Ke Bad Hatya: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब पार्टी के बाद साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। यह घटना सोनक्यारी चौकी क्षेत्र की है।

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के नदी में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने उसकी हाथ-मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।

ईब नदी में मिली थी युवक की लाश

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामचंद्र राम के रूप में की गई है, जो कि सरडीह गांव का रहने वाला था। 19 जनवरी को दोपहर में वो घर से निकला था, जिसके बाद से वो लापता था। 20 जनवरी को जब उसकी पत्नी गंजो बाई अपने परिजनों के साथ उसे खोजने निकली, तो उसकी लाश ईब नदी में तैरते मिली। इसके बाद गंजो बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच शुरु की। इस दौरान पत्थर खदान में काम करने वाले ट्रैक्टर चालक ने बताया कि 19 जनवरी की शाम उसने मृतक रामचंद्र राम और आरोपी संतोष बैक के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह काम में चले गया था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी संतोष बैक को अपनी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया। इसके बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शराब पीने के बाद जब दोनों घर जा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और रामचंद्र ने उसके पैर पर लात मार दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story