Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur Murder News: मामा ने की दुधमुंहे भांजे की हत्या...कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़िए CG की ये दिल दहला देने वाली खबर

Mama Ne Ki Bhanje Ki Hatya: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे मामा ने अपने ही दुध मुंहे भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या (Mama Ne Ki Bhanje Ki Hatya) कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jashpur Murder News: मामा ने की दुधमुंहे भांजे की हत्या...कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़िए CG की ये दिल दहला देने वाली खबर
X

Jashpur Murder News

By Chitrsen Sahu

Mama Ne Ki Bhanje Ki Hatya: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे मामा ने अपने ही दुध मुंहे भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या (Mama Ne Ki Bhanje Ki Hatya) कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चचेरे मामा ने भांजे पर किया कुल्हाड़ी से हमला

यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चचेरे मामा ने अपने ही भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया।

आरोपी की पत्नी के साथ पहले हुआ था विवाद

पीपरापाठ नन्हेसर गांव में रहने वाली संगीता बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 दिसंबर की शाम 5 बजे के आसपास उसका आरोपी रतन लाल की पत्नी के साथ कुएं के पास पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों घर लौट आई। इसके कुछ देर बाद आरोपी रतन लाल संगीता बाई के घर के सामने कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी ने जब संगीता पर कुल्हाड़ी से हमला किया तो वह बचने के लिए झुक गई। इस दौरान कुल्हाड़ी उसके पीठ पर बंधा तीन माह के मासूम पर जा लगा। इस हमले में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी भी वहां से भाग खड़ा हुआ था, वहीं अब पुलिस ने आरोपी रतन लाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

चाचा की हत्या कर भतीजे ने की आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से हत्या का एक मामला सामने आया था। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खूद कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

फावड़ा से किया ताबड़तोड़ हमला

मृतक की पहचान उपेंद्र नारायण बरगाह के रूप में हुई है, जो कि जमगहना के जूनापारा में रहता था और किराने की दुकान चलाता है। वहीं आरोपी भतीजा कौशल बरगाह भी उपेंद्र के घर के बाजू में रहता था। उपेंद्र जब शनिवार दोपहर अपने दुकान के बाहर बैठा था, तभी कौशल फावड़ा लेकर वहां पहुंच गया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फावड़े के हमले से उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद कौशल भाग निकला और घर के पास के कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने जब तक कौशल को कुएं से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story