Janjgir News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर खुद को बैंककर्मी बताकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Janjgir News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर खुद को बैंककर्मी बताकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
X
Janjgir News: छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताकर घटना को अंजाम दिया था।

Janjgir News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अनाचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम अनिकेत तांडे 20 वर्ष है। पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जाँच की गई।

आरोपी ने खुद को बताया बैंककर्मी

थाने में दी पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सोनादुला निवासी आरोपी अनिकेत तांडे 20 वर्ष से 2022 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इस दौरान युवती के घर आरोपी पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंक में जाॅब करना बताया और युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा।

पीड़िता के परिजन आरोपी के झांसे में आकर हां कह दिए, जिसके बाद आरोपी युवती से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी कोई न कोई बहाना कर टाल देता था। इसी बीच एक दिन आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना मुलमुला में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 64 2 एम, 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हीरापुर रायपुर से पकड़ा गया, जिसे हिरासत में लेकर जांजगीर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी का नाम

अनिकेत तांडे उम्र 20 साल निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा


Tags

Next Story