Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir News: चुनाव के मद्देनजर पुलिस का विशेष अभियान, ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगवाने वालों से हुई हथियारों की बड़ी जब्ती

Janjgir News: चुनाव के मद्देनजर पुलिस का विशेष अभियान, ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगवाने वालों से हुई हथियारों की बड़ी जब्ती
X
By Gopal Rao

जांजगीर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जांजगीर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। अभियान चला कर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से धारदार बटन दार चाकू तथा एयर पिस्टल जैसे हथियार मंगवाने वालों से हथियारों की जब्ती की गई है। पुलिस के द्वारा यह अभियान ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगवाने वालों के विरुद्ध विशेष तौर पर चलाया गया था। जिसमें तकनीकी जांच के बाद हथियार मंगवाने वालों से बरामदगी की कार्यवाही की गई है।

जांजगीर पुलिस के द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी एवं अन्य धारदार उपकरणों तथा एयर पिस्टल को बरामद करने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एक बार फिर अभियान चला कर 50 नग चाकू के अलावा 2 एयर पिस्टल जैसे हथियारों की जब्ती की गई है। साथ ही हथियार धारकों को समझाइश भी दी गई है कि वे दुबारा ऐसे हथियार न मंगवाए।

चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से हथियार बटनदार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट से कई प्रकार के हथियार मंगवाए जा रहे हैं। जिस पर एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल की पर्यवेक्षण अधिकारी अर्चना झा व एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने ऐसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों की सूची ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मांगी जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगवाए हैं। इसके बाद हथियार मंगवाने वाले लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद करते हुए उनसे हथियार मंगवाने का कारण पूछा गया। जिसमें कुछ लोगों के द्वारा घरेलू कार्य एवं युवकों के द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगवाने की जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी को बरामद कर इसे मंगवाने वालों को समझाइश दिया। साथ ही जिन लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर बुक करवाया था परंतु डिलीवरी नहीं हुई थी उन सबके ऑर्डर को कैंसिल करवाए गए। आगामी भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश भी दी गई।

सायबर सेल व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में लगभग 50 बटन दार व डिजाइनर चाकू के अलावा 2 नग एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है। उक्त हथियार फ्लिपकार्ट स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अनिल सोनी व अर्चना झा ने बताया कि उक्त चाकू मंगवाने वाले अधिकतर लोग युवा वर्ग के हैं। उनमें से 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई है। इसलिए अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू–छुरी ना रखने की समझाइश दे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा। साथ ही लोकल विक्रेताओं के भी इस प्रकार के हथियार फैंसी, चाकू, छुरी बेचने पर प्रतिबंध लगाई जाएगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story