Begin typing your search above and press return to search.

CG में फौजी और भाई गिरफ्तार: पिस्टल से युवक को मारी गोली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

CG Crime News: मामूली विवाद पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने वाले रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पिस्टल और तलवार जब्त किया है। फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक के पैर में मारी थी गोली।

CG Crime News
X
npg.news
By Radhakishan Sharma

जांजगीर। मामूली विवाद पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने वाले रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पिस्टल और तलवार जब्त किया है। फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक के पैर में मारी थी गोली। घायल युवक का बिलासपुर ने निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ब्यासनगर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मामूली विवाद हिंसक रूप ले बैठा और रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से एक युवक पर गोली चला दी।

घटना में पंकज कश्यप नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़िए क्या है मामला?

गांव में हिमांशु किराना स्टोर्स के पास शैलेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई, रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास मौके पर पहुंचे। विवाद को शांत करने के बजाय उन्होंने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने जब्त किया लाइसेंसी पिस्टल और तलवार

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और एक तलवार को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते यह गंभीर घटना घट गई।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story