Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Champa News: झोपड़ी में तोड़फोड़ कर लगाई आग...अवैध वसूली में नाकाम होने पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

Jhopadi Me Todfod Kar Lagai Aag: जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने झोपड़ी में तोड़फोड़ करके आगजनी (Jhopadi Me Todfod Kar Lagai Aag) करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने महिला से अवैध वसूली में नाकाम होने पर इस पूरे घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Janjgir Champa News: झोपड़ी में तोड़फोड़ कर लगाई आग...अवैध वसूली में नाकाम होने पर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
X

Janjgir Champa News

By Chitrsen Sahu

Jhopadi Me Todfod Kar Lagai Aag: जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने झोपड़ी में तोड़फोड़ करके आगजनी (Jhopadi Me Todfod Kar Lagai Aag) करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने महिला से अवैध वसूली में नाकाम होने पर इस पूरे घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

झोपड़ी में तोड़फोड़ कर की आगजनी

यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। यहां तीन आरोपियों ने एक महिला से ढाई लाख रूपए की अवैध वसूली की कोशिश की। जब वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए, तो उसके झोपड़ी में तोड़फोड़ करके आगजनी कर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से कर रहे थे अवैध वसूली

राहौद गांव में रहने वाली शीतला बाई रत्नाकर ने 30 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 17 अप्रैल 2025 को अरूण कुमार के जरिए दयाशंकर गोंड से आबादी भूमी को 2 लाख 50 हजार में खरीदा था, जिसपर वो झोपड़ी बनाकर रह रही है। इस भूमी को आबादी भूमी बताते हुए मकान बनाने के एवज में आरोपी नरसिंग गोंड, बनक राम गोंड और भगत गोंड 2 से ढ़ाई लाख रुपए की अवैध मांग कर रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपी को पकड़ा

वहीं जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने 30 दिसंबर को मकान की दीवार को सब्बल से तोड़ दिया। इतना ही नहीं मकान के अंदर रखे सामान को बाहर फेंककर आग लगा दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस आगजनी में महिला को लगभग 2 लाख रूपए का नुकसान हुआ। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों नरसिंग गोंड, बनक राम गोंड और भगत गोंड को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story