Begin typing your search above and press return to search.

Janjgir Champa: फेसबुक पर बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Janjgir Champa: फेसबुक पर भारत के महापुरूष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 299 के तहत कार्रवाई की गई थी...

Janjgir Champa: फेसबुक पर बाबा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Janjgir Champa: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने फसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध धारा 299 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी का नाम देवव्रत उपाध्याय है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, आरोपी देवव्रत उपाध्याय के द्वारा फेसबुक में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI बी पी खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर, जयप्रकाश रात्रे का योगदान रहा।

गिरफ्तार

आरोपी देवव्रत उपाध्याय उम्र 42 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story