Begin typing your search above and press return to search.

Jagdalpur Central Jail: सेन्ट्रल जेल से कैदी फरार, कड़ी सुरक्षा के बीच दीवार फांदकर भागा...

Jagdalpur Central Jail: छत्तीसगढ़ में सेन्ट्रल जेल फांदकर कैदी फरार हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कैदी दीवार फांदकर भाग निकला।

Jagdalpur Central Jail: सेन्ट्रल जेल से कैदी फरार, कड़ी सुरक्षा के बीच दीवार फांदकर भागा...
X
By Sandeep Kumar

Jagdalpur Central Jail: रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच सेन्ट्रल जेल से कैदी फरार हो गया। दीवार फांदकर कैदी के भाग जाने की खबर के बाद से जेल प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम फरार कैदी की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना बीते बुधवार देर शाम की है। एक कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना की खबर जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सेन्ट्रल जेल के अंदर-बाहर व कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी एक कैदी दीवार फांदकर भाग निकला। इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में की गई। आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने जेल के अंदर चादर और कंबल को जोड़कर रस्सी बनाया और फिर दीवार फांदकर भाग निकला।

आरोपी महेंद्र दीवान पूर्व में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में पदस्थ था। नौकरी के दौरान अपराधिक घटनाओं में नाम आने के बाद उसे सजा हुई थी। साथ ही आर्म्ड फोर्स से बर्खास्त भी कर दिया गया था।

फिलहाल अभी फरार कैदी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। बस्तर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इधर, बस्तर पुलिस फरार कैदी की धर-पकड़ के लिए जिले में नाकेबंदी कर फरार कैदी की खोजबीन की जा रही है। साथ ही जेल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी के भागने के संभावित रास्तों पर पुलिस नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रखे हुई है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story