Begin typing your search above and press return to search.

Jabalpur SP Office: SP ऑफिस बना जंग का अखाड़ा! आपस में भिड़ी एक युवक की दो पत्नियां, दोनों ने खींचे एक-दूसरे के बाल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

SP Office Me Bhidi Mahilayen: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में SP ऑफिस उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया, जब एक महिला अपने पति की दूसरी शादी की शिकायत लेकर वहां आ पहुंची। जिसके बाद उसके पीछे-पीछे वहां पर युवक की दूसरी पत्नी भी पहुंच गई। फिर क्या था दोनों महिलाएं आपस में भीड़ गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बाल भी खींचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया।

Jabalpur SP Office: SP ऑफिस बना जंग का अखाड़ा! आपस में भिड़ी एक युवक की दो पत्नियां, दोनों ने खींचे एक-दूसरे के बाल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X

Jabalpur SP Office

By Chitrsen Sahu

SP Office Me Bhidi Mahilayen: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में SP ऑफिस उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया, जब एक महिला अपने पति की दूसरी शादी की शिकायत लेकर वहां आ पहुंची। जिसके बाद उसके पीछे-पीछे वहां पर युवक की दूसरी पत्नी भी पहुंच गई। फिर क्या था दोनों महिलाएं आपस में भीड़ गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बाल भी खींचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया।

बिना तलाक दिए कर ली दूसरी शादी

लाल मिट्टी इलाके में रहने वाली प्रीती वंशकर ने बताया कि रांझी के रहने वाले अभिषेक सोनकर से उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। प्रीती का यह भी आरोप है कि उसने अभिषेक के कहने पर नसबंदी भी करा ली थी, इसके बावजूद उसने दूसरी शादी कर ली।

ससुराल वालों ने पीड़िता को धक्का देकर घर से निकाला

प्रीती ने इस मामले में आगे बताया कि एक महीने पहले उसके पति ने दूसरी शादी करने के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दो दिन पहले ही उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद जब उसने ससुराल पहुंचकर इसका विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसे धक्का देकर भगा दिया।

SP ऑफिस जंग के अखाड़े में तब्दील

जिसके बाद महिला न्याय की गुहार लेकर SP ऑफिस के जनसुनवाई में पहुंची। उसके पीछे-पीछे अभिषेक की दूसरी पत्नी भी वहां पर आ पहुंची। दोनों जब आमने सामने हुए तो SP ऑफिस जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। दोनों महिलाओं में विवाद शुरु हो गया, दोनों ने एक दूसरे पर चप्पल से हमला किया। इस दौरान दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के बाल भी खींचे। जिसके कारण वहां पर भीड़ लग गई।

दोनों पक्षों से चर्चा कर की जाएगी कार्रवाई

दो महिलाओं के बीच विवाद को देखकर मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की , लेकिन दोनों नहीं मानी। इसके बाद इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले आई और दोनों को समझाने की कोशिश की। वहीं DSP भगत सिंह गौठरिया ने कहा कि दोनों पक्षों से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story