Begin typing your search above and press return to search.

Jabalpur News: मौसी ने भांजे के साथ बनाया ATM में लूटने का प्लान: लेकिन नहीं हो पाए कामयाब, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mausi Aur Bhanje Ne Luta ATM: जबलपुर: मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने मौसी और भांजे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साथ में ATM लूटने की कोशिश की थी। मौसी ने इसके पीछे की जो वजह बताई है, वह बड़ा ही चौंकाने वाला है। पुलिस ने मौसी को जेल तो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण भेजा गया है।

Jabalpur News: मौसी ने भांजे के साथ बनाया ATM में लूटने का प्लान: लेकिन नहीं हो पाए कामयाब, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
By Chitrsen Sahu

Mausi Aur Bhanje Ne Luta ATM: जबलपुर: मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने मौसी और भांजे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साथ में ATM लूटने की कोशिश की थी। मौसी ने इसके पीछे की जो वजह बताई है, वह बड़ा ही चौंकाने वाला है। पुलिस ने मौसी को जेल तो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण भेजा गया है।

सीसीटीवी में पकड़े गए मौसी-भांजी

यह पूरा मामला संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां मौसी ने अपने 11वीं में पढ़ने वाले भांजे के साथ ATM में घुसकर कैश लूटने की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए भारती मेहरा और उसके नाबालिग भांजे को पकड़ा गया। पूछताछ में पूरा खुलासा हो गया।

नहीं पटा था भांजे की फीस

पुलिस की पूछताछ में भारती मेहरा ने बताया कि वह नरसिंहपुर की रहने वाली है और उसकी शादी मथुरा में हुई है। कुछ दिन पहले वह संजीवनी नगर में स्थित अपनी बहन के यहां आई हुई थी, तभी उसको पता चला कि 11वीं में पढ़ने वाले उसके भांजे के स्कूल की फीस नहीं पटा है और फीस नहीं पटाने पर उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

ATM में की तोड़फोड़, लेकिन नहीं हो पाए कामयाब

जिसके बाद उसने अपने भतीजे के साथ संजीवनी नगर में स्थित ATM लूटने का प्लान बनाया। शनिवार रात को वह अपने भांजे के साथ ATM में पहुंच गई और ATM में तोड़फोड़ कर कैश लूटने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहींं हो सकी। इसके बाद पुलिस को ATM में तोड़फोड़ करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए मौसी और उसके भांजे को पकड़ लिया। मौसी को जेल तो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण भेजा गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story