बेखौफ अपराधी : दरभंगा में 4 अपराधियों ने 20 मिनट में 2 करोड़ के जेवर और लाखों रुपए लूटे
Darbhanga Crime News : दरभंगा में अपराधियों ने 20 मिनट में दुकान से 2 करोड़ के जेवरात और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत फैला है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी। इमेज-सोशल मीडिया
Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में चार अपराधियों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान से 2 करोड़ से अधिक के जेवरात और लाखों रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हथियारबंद चार अपराधी प्रेम ज्वेलर्स में घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। वो 20 मिनट में ही सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चार बैग में भरकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दुकान में मौजूद लोगों को भी नहीं छोड़ा। उनके सोने की चेन और ग्राहकों क पैसे छीन लिए। घटना से पूरे इलाके में दहशत है।
CCTV के आधार पर तेज
पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त दुकान में मालिक और कर्मियों के अलावा दो ग्राहक थे। अपराधियों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। इस लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही।
एसआईटी का गठन
वारदात के दौरान सभी बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो सिटी एसपी के नेतृत्व में काम कर रही।
बिना फायरिंग करोड़ों का माल ले भागे
दरभंगा का यह बाजार सैकड़ों थोक कारोबारों के लिए जाना जाता है। दिसंबर में इसी स्थान से 50 कदम की दूरी पर हथियारबंद बदमाशों ने चर्चित दगरू सेठ की थोक इकाई अलंकार ज्वेलर्स से 11.5 किलो सोना, चांदी और हीरे के आभूषण समेत करोड़ों का माल लूट लिया था और पैदल फरार हो गए थे। तब अपराधियों ने भागते समय फायरिंग भी की थी। मगर, इस बार बिना फायरिंग के उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
