रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: चाय पिलाने के बहाने 20 साल की क्लासमेट को कार में बैठाया, फिर जबरन शराब पिलाकर लूट ली आबरू! पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे किया गिरफ्तार!

Hyderabad BTech student rape case: दोस्तों पर अंधा विश्वास करना कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन सकता है। हैदराबाद से एक ऐसी ही झकझोर देने वाली क्राइम रिपोर्ट सामने आई है। यहां एक बीटेक (B.Tech) के छात्र ने अपनी ही क्लासमेट को चाय पीने के बहाने कार में बैठाया और फिर जबरदस्ती शराब पिलाकर उसकी आबरू लूट ली। 14 मई की रात हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे शहर और कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के बीच दहशत फैला दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 20 वर्षीय पीड़िता और आरोपी दोनों हैदराबाद के इब्राहिमपटनम (Ibrahimpatnam) इलाके में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। एक ही क्लास में होने के कारण दोनों के बीच जान-पहचान और बातचीत थी।
इसी 'दोस्ती' का फायदा उठाते हुए 14 मई की रात आरोपी छात्र अपनी कार लेकर पीड़िता के घर के पास पहुंचा। उसने छात्रा को सिर्फ चाय पीने और थोड़ी देर घूमने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। पीड़िता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने दोस्त के साथ नहीं बल्कि एक दरिंदे की कार में बैठ रही है।
रास्ते में खरीदी शराब, कार में जबरन पिलाई... और फिर दरिंदगी
कार में कुछ देर घुमाने के बाद आरोपी के इरादे पूरी तरह से बदल गए। पुलिस के मुताबिक जब वे इब्राहिमपटनम की ओर लौट रहे थे तो आरोपी ने रास्ते में कार रोकी और एक दुकान से शराब खरीदी।
इसके बाद उसने खुद तो शराब पी ही साथ ही पीड़िता को भी डरा-धमका कर जबरदस्ती शराब पिला दी। शराब के नशे में जब पीड़िता बेसुध हो गई तो आरोपी उसे इब्राहिमपटनम स्थित एक कमरे में ले गया। वहां उसने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए नशे में धुत पीड़िता के साथ रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस का एक्शन: सलाखों के पीछे दरिंदा पहुंचा
होश में आने के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए 15 मई को इब्राहिमपटनम पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना कोई देरी किए तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया।
इब्राहिमपटनम के पुलिस इंस्पेक्टर 'एम महेंद्र रेड्डी' ने मीडिया को बताया कि "शिकायत मिलते ही हमारी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है।"

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
