Begin typing your search above and press return to search.

Gonda Crime News: स्कूल में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम के साथ 8 और 10 साल को छात्रों ने किया रेप, मामला दर्ज

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 8 और 10 साल के दो बच्चों ने अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया है।

Gonda Crime News: स्कूल में पढ़ने वाली 5 साल की मासूम के साथ 8 और 10 साल को छात्रों ने किया रेप, मामला दर्ज
X
By Ragib Asim

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 8 और 10 साल के दो बच्चों ने अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बच्ची को लंच टाइम में बहलाकर स्कूल के पीछे ले गए दोनों ने बारी-बारी बच्ची के साथ रेप किया।

स्कूल की छुट्टी के बाद जब पीड़ित बच्ची अपने घर पहुंची तब उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद बच्ची का पिता आरोपी बच्चों के घर शिकायत करने आया तो उसे वहां से भगा दिया गया। जिसके बाद वह थाने गया और वहां पूरा मामला बताया। पुलिस वाले भी इस मामले को सुनकर दंग रह गए।

पॉक्सो एक्ट में मामला हुआ दर्ज

पीड़ित बच्ची की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है, दोनों ने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट देखकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है।

शुक्रवार को हुई थी रेप की घटना

इस मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस कृत्य जिले के धानेपुर क्षेत्र का है। आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म शुक्रवार को किया गया था। वहीं पीड़िता के पिता ने शिकायत रात को दर्ज कराई। इसके बाद आज सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता के कपड़ों को भी जांच के लिए भेजा है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story