Begin typing your search above and press return to search.

Crime News Today: दूल्हे ने लांघ दी दरिंदगी की सारी सीमाएं, 14 साल की बुआ संग किया गैंगरेप, बनाया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ?

Crime News Today: गाजियाबाद से आई एक हैरान कर देने वाली वारदात ने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के बाद सुहागरात मनाने के अगले ही दिन ऐसा घिनौना काम कर डाला, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

Crime News Today: दूल्हे ने लांघ दी दरिंदगी की सारी सीमाएं, 14 साल की बुआ संग किया गैंगरेप, बनाया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ?
X
By Ragib Asim

Crime News Today: गाजियाबाद से आई एक हैरान कर देने वाली वारदात ने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के बाद सुहागरात मनाने के अगले ही दिन ऐसा घिनौना काम कर डाला, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। वलीमे के दिन, उसी परिवार की महज़ 14 साल की बेटी जो रिश्ते में दूल्हे की बुआ लगती है, उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोप सिर्फ एक पर नहीं, तीन लोगों पर है, जिनमें से एक खुद दूल्हा भी है।

सुहागरात के अगले दिन वलीमे के बहाने ले गया होटल

घटना गाजियाबाद के नगर कोतवाली इलाके की है। 15 मई की तारीख को एक मुस्लिम परिवार में शादी का जश्न था। दूल्हा-दुल्हन की शादी पूरे रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। वलीमे की तैयारी चल रही थी। इसी बीच, नवविवाहित दूल्हा, अपनी ही 14 साल की बुआ को बहाने से होटल ले गया। किशोरी के विरोध के बावजूद, आरोपी ने जबरन उसे होटल के एक कमरे में घसीटकर ले गया।

दोस्तों को बुलाया, बारी-बारी की दरिंदगी

होटल पहुंचने के बाद दूल्हे ने अपनी दरिंदगी को अंजाम देने से पहले दो और दोस्तों को फोन कर बुलाया। तीनों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और पूरे कृत्य का वीडियो भी बना डाला। यही नहीं, उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

गुमसुम बच्ची ने खोला राज

वारदात के बाद किशोरी बिल्कुल शांत और डरी हुई रहने लगी। घर लौटने के कई दिन बाद जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिवार को शक हुआ। जब उन्होंने ज़ोर दिया तो वह टूट गई और पूरी घटना का खुलासा किया। यह जानकर न सिर्फ माता-पिता, बल्कि दुल्हन भी स्तब्ध रह गई।

पुलिस के पास पहुंचा मामला

घटना सामने आते ही किशोरी के पिता गाजियाबाद नगर कोतवाली पहुंचे और 17 मई को गैंगरेप की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, प्रारंभ में परिवार अपने बयानों से पीछे हट गया, लेकिन बाद में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

नई नवेली दुल्हन सदमे में

इस पूरी वारदात में सबसे ज़्यादा आघात उस नई नवेली दुल्हन को पहुंचा है, जिसने अपने जीवन की नई शुरुआत की थी। जिस दूल्हे को उसने अपना सब कुछ माना, वह शादी के दूसरे ही दिन परिवार की 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर बैठा। यह न सिर्फ एक महिला के विश्वास को तोड़ने की वारदात है, बल्कि पूरे रिश्तेदारों के बीच से विश्वास का खात्मा भी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story