Begin typing your search above and press return to search.

Gariyaband Murder News: सहेलियों ने ही ले ली जान, प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Mahila Ki Hatya: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक महिला की उसकी ही दो सहेलियों ने हत्या कर दी। पहले उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाली। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

Gariyaband Murder News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

Mahila Ki Hatya: गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला की उसकी ही दो सहेलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला के प्राइवेट पार्ट में पहले लाल मिर्च डाला गया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

शोभा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो महिलाओं ने अपने कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाली एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाला। इसके बाद उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है।

प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डालकर पीटा

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम के रूप में की गई है, जो कि गरीबा गांव की रहने वाली थी। सोमवार दोपहर जब सुमित्रा अपने घर में थी, तभी उसकी दो सहेलियां सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई वहां आ पहुंची और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डाल दिया। जब इतने में उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने डंडे और लात-घुसों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

कैरेक्टर पर आरोप लगाने पर की हत्या

घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी महिलाएं फरार होने की फिराक में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को मंगलवार को पकड़ लिया। वहीं उन्होंने पूछताछ में बताया कि सुमित्रा गांव में लोगों के बीच उनके कैरेक्टर पर आरोप लगाने लगी थी। इसको लेकर तीनों का आपस में विवाद भी चल रहा था। इसी वजह से उन्होंने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को भेजा जेल

दोनों आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च डालकर उसे तड़पाया। इसके बाद उसके सीने पर चढ़कर लात-घुसों और डंडे से बेरहमी से पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story