Begin typing your search above and press return to search.

Gariaband News: प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर मार डाला, CG में दिल दहला देने वाला मर्डर, महिला की छाती में कूदकर डंडों, लात-घूसों से की बेरहमी से पिटाई

Gariaband News: छत्तीसगढ़ में चरित्र पर उंगली उठाने वाली महिला को दो महिलाओं ने ऐसी सजा दी कि सुनकर आपकी रूंह तक कांप उठेगी। दोनों महिलाओं ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को पहले पीटा फिर उसके साथ बर्बरता की। घटना में महिला की मौत हो गई।

Gariaband News: प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर मार डाला, CG में दिल दहला देने वाला मर्डर, महिला की छाती में कूदकर डंडों, लात-घूसों से की बेरहमी से पिटाई
X
By Sandeep Kumar

Gariaband News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक महिला को ऐसी सजा दी कि जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दोनों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, फिर महिला जब तड़पने लगी तो उसके सीने पर चढ़ कर लाठी, लात घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में उसकी मौत हो गई।

जानिए घटना

दरअसल, ये पूरा मामला गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाॅक के शोभा थाना क्षेत्र का है। बीते 2 जनवरी को गांव की सुमित्रा नेताम 37 वर्ष का शव उसके घर में मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुमित्रा नेताम ओडिशा की रहने वाली थी। जांच में पता चला कि मृतिका सुमित्रा नेताम गांव की ही सुगतिन बाई और ईतवारिन के साथ मजदूरी करती थी।

प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिये

सुमित्रा का आये दिन सुगतिन बाई और इतवारिन के साथ विवाद होता रहता था। दोनों महिलाओं के चरित्र पर शंका जाहिर करते सुमित्रा के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती थी। इस बात से दोनों महिलाएं मानसिक रूप से परेशान थी। दोनों महिलाएं सुमित्रा को सबक सिखाना चाहती थी। इसी मकसद से 2 जनवरी की दोपहर को दोनों महिलाएं सुमित्रा के घर पहुंची और उससे मारपीट करने लगी। पहले तो दोनों ने सुमित्रा नेताम के पैर-हाथ बांधे, फिर प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिये।

महिला जब तड़पने लगी तो आरोपी महिलाओं ने छाती पर चढ़कर डंडो और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला की झोपड़ी में आग लगाकर वहां से दोनों भाग गई थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की हत्या की बात सामने आई।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और इस दौरान उन्हें पता चला कि सुमित्रा का विवाद गांव की ही सुगतिन नेताम और ईतवारिन बाई के साथ था। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या करने की बात कबूल कर लिए। फिलहाल, दोनों महिलाओं के खिलाफ जाँच कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story