CG में पिता ने बेटी पर किया चाकू से हमला: नाकाम होने पर रेत लिया खुद का गला, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
गरियाबंद 22 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत लिया। बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और पिता को गंभीर हालत में रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। यह पूरा मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
मैनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक हैवान पिता ने अचानक घर के आंगन में खेल रही 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसी चाकू से खुद का गला भी रेत लिया। आनन-फानन में बाप-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
कैसे और कब दिया घटना को अंजाम ?
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र नेताम (36) अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी उर्वशी के साथ कामेपुर गांव में रहता है। महेंद्र मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। रविवार को तीनों घर में थे। उर्वशी घर के आंगन में खेल रही थी, तभी महेंद्र ने सब्जी काटने वाली चाकू अपनी बेटी के गर्दन पर टीका दी। यह सब देखकर उसकी मां वहां आ पहुंची और चाकू को हटाया, जिससे उर्वशी को सिर्फ हल्की चोट आई।
बेटी के बाद रेता खुद का गला
इसके बाद महेंद्र ने अपने गले को उसी चाकू से रेत दिया, जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद बाप बेटी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया। उर्वसी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टर और पुलिस ने क्या कहा ?
जिला चिकित्सालय गरियाबंद के डॉक्टर हरीश चौहान का इस घटना के संबंध में कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है और उसे मामूली चोटें आई है। वहीं उसके पिता महेंद्र के गर्दन में गहरा घाव है और काफी खून बह गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। मैनपुर पुलिस का भी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।
-
Home
-
Menu
