Gangster Mayank Singh: गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाया जाएगा, 24 दिसंबर को कोर्ट में किया जाएगा पेश...कुख्यात लाॅरेंस बिश्नोई का करीबी

Gangster Mayank Singh: गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाया जाएगा, 24 दिसंबर को कोर्ट में किया जाएगा पेश...कुख्यात लाॅरेंस बिश्नोई का करीबी
X
Gangster Mayank Singh: गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को रायपुर लाया जाएगा। मयंक सिंह वर्तमान में झारखंड की जेल में बंद है। अमन सिंह खुद को मारे गये गैंगस्टर अमन साव का मुख्य शूटर और कुख्यात लाॅरेंस बिश्नोई का मीडिएटर बताता था।

Gangster Mayank Singh: रायपुर। झारखंड के कुख्यात और लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के मीडिएटर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी है। रायपुर पुलिस गैंगस्टर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को रायपुर कोर्ट में पेश करेगी।

तेलीबांधा में हुई फायरिंग में मयंक सिंह का नाम

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्रुप के दफ्तर के बाहर जुलाई 2024 में कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। मामले में झारखंड के कुख्यात अमन साव और उसके मुख्य शूटर मयंक सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए अमन साव को झारखंड से रायपुर लाया था। हालांकि झारखंड पुलिस जब उसे वापस अपने साथ 11 मार्च 2025 रांची ले जा रही थी। इसी दौरान झारखंड के पलामू जिले में चैनपुर इलाके के पास अमन साव ने पुलिस की पिस्टल छिनकर फायरिंग करते हुये भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन साव मारा गया था।

मयंक सिंह के खिलाफ रायपुर, झारखंड में कई अपराध दर्ज

झारखंड पुलिस भी लंबे समय से मयंक सिंह की तलाश कर रही थी। मंयक सिंह के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा और झारखंड के कई थानों में अपराध दर्ज है। 29 अक्टूबर 2024 को मयंक सिंह को अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था। अजरबैजान की अदालत ने उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी, जिसके बाद झारखंड एटीएस ने उसे अजरबैजान के बाकू से झारखंड लेकर आई थी और रामगढ़ कोर्ट में पेश किया था। आरोपी को लाने के लिए झारखंड एटीएस की तीन सदस्यीय टीम 19 अगस्त को अजरबैजान गई थी।

आरोपी के खिलाफ झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेशों में रहने के दौरान गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा लाॅरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के लिए काम करता था।

कोल कंपनी के बाहर जो फायरिंग

रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाहर जो फायरिंग हुई थी, उसकी प्लानिंग मयंक सिंह ने रची थी। बताया जा रहा हैं कि मयंक ने ही शूटरों को हथियार दिलवाया था।

Tags

Next Story