Begin typing your search above and press return to search.

Ganganagar Honeymoon Murder Case : इंदौर की सोनम के बाद अब गंगानगर में अंजू के कारनामें, प्यार और बेवफाई की ऐसी कहानी कभी नही सुनी

Ganganagar Honeymoon Murder Case : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. इस हादसे को इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही हनीमून मर्डर केस बताया जा रहा हैं. जहा सोनम ने कांड किया था.यहाँ अंजू ने किया हैं| 

Ganganagar Honeymoon Murder Case : इंदौर की सोनम के बाद अब गंगानगर में अंजू के कारनामें, प्यार और बेवफाई की ऐसी कहानी कभी नही सुनी
X

Ganganagar Honeymoon Murder Case : इंदौर की सोनम के बाद अब गंगानगर में अंजू के कारनामें, प्यार और बेवफाई की ऐसी कहानी कभी नही सुनी

By Uma Verma

Ganganagar Honeymoon Murder Case : गंगानगर : राजस्थान के गंगानगर जिले से एक ऐसा दिल दहला देने मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. इसे इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही हनीमून मर्डर केस बताया जा रहा है. जहा एक दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही अपने पति को मौत की नींद सुला दिया. और इसे एक सड़क हादसे का रूप देना चाहा|

कैसे हुआ खुलासा

यह घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे का है. रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ रास्ते पर आशीष और उनकी पत्नी अंजू बेसुध हालत में सड़क किनारे मिले. हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित किया. पत्नी अंजू ने पुलिस को कहानी बताई कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और उसकी सोने के गहने लुट लिए|

गंगानगर SP अमृतु दुहान ने बताया कि. शुरुआती जांच में ही पुलिस को शंका हो गया था. हादसे वाली जगह का निरीक्षण और FSL टीम की जांच से पता चला कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं था|

मेडिकल जांच और कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

दुल्हन की गढ़ी कहानी में पुलिस को झोल-झाल नजर आया. सड़क हादसे में आशीष की मौत हो गई थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर मार-पिटाई के निशान थे और सबसे खास बात यह कि उसका गला घोंटा गया था. हादसे में पति की जान चली गई, वहीं साथ मौजूद पत्नी अंजू को एक खरोंच भी नहीं आई थी. अंजू के मोबाइल काल डिटेल से खुलासा हुआ कि अंजू सादुलशहर के रहने वाले अपने पुराने प्रेमी संजू से लगातार संपर्क बनाए हुई थी|

ऐसे बनाया धोखे का प्लान

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि 23 वर्षीय अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी. उसने अपने प्रेमी संजू के साथ मिलकर पति को जान से मारने का प्लान बनाया. अंजू कुछ दिन पहले अपने मायके सादुलशहर गई थी, वहीं उसने संजू और उसके दो दोस्त रॉकी और बादल के साथ हत्या की साजिश रची. अंजू को पता था कि आशीष खाने के बाद टहलने जाता है. प्लान के अनुसार वह जानबूझकर उसे एक सुनसान रास्ते पर ले गई| पेड़ के पीछे में छिपे संजू और उसके दोस्तों ने आशीष पर धावा बोल दिया. पहले उसके साथ मारपीट की गई, बाद में गला घोंटकर जान से मार डाला. लूट की कहानी बनाने के लिए अंजू ने अपनी बालियां और फोन खुद उन आरोपियों को दे दिए|

4 आरोपी हिरासत में

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसके प्रेमी संजू, और साथी रॉकी और बादल को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ के दौरान अंजू लगातार अपना बयान बदलती रही, लेकिन पुख्ता सबूतों के सामने उसकी चाल नही चली|

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story