Begin typing your search above and press return to search.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर फायरिंग: हमलावर ने कहा- 20 साल से टारगेट पर थे

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर हमलावर कमल सिंह जामवाल ने फायरिंग कर दी। गनिमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी और वे सही सलामत है।

jammu news
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

श्रीनगर 12 मार्च 2026, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है। फारूख अब्दुल्ला बुधवार रात जम्मू में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावर कमल सिंह जामवाल ने फारूख अब्दुल्ला पर फायरिंग कर दी। गनिमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी और वे सही सलामत है।

कैसे हुई पूरी घटना ?

ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गई, जब एक हमलावर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर फायरिंग कर दी। गनिमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते मोर्चा संभालते हुए आरोपी हमलावर कमल सिंह जामवाल को गिरफ्तार कर लिया।



शादी समारोह में शामिल हुए थे पूर्व CM

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल में बुधवार रात नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी आयोजित की गई थी, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी जैसे बड़े मंत्री और नेता शामिल हुए थे।

कैसे बची पूर्व CM की जान ?

शादी समारोह में शामिल होकर जब पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला निकल रहे थे तभी हमलावर कमल सिंह जामवाल ने उनके सिर पर गन तान दी। सुरक्षाकर्मी ने जैसे ही हमलावर का हाथ हटाया उतने में हवाई फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।

क्या है हमलावर का मकसद ?

वहीं पकड़ा गया हमलावर कमल सिंह जामवाल (70) जम्मू के पुराने शहर का रहने वाला है और वो जम्मू के पुराने सिटी इलाके में दुकानें लगाकर अपना जीवन यापन करता है। उसने बताया कि वह पिछले 20 सालों से फारूख अब्दुल्ला की हत्या की योजना बना रहा था। यही उसका मकसद था। फिलहाल पुलिस ने हमलावर कमल सिंह जामवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली है।

फारूख अब्दुल्ला कितने बार के मुख्यमंत्री है ?

बता दें कि डॉ फारूख अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष है और वे तीन बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फारूख अब्दुल्ला पहली बार 1982 से 1984 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1986 से 1990 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री रहे और 1996 से 2002 तक तीसरी बार मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद डॉ फारूख अब्दुल्ला 2009 से 2014 तक केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story