Begin typing your search above and press return to search.

CG Court News: फैमिली कोर्ट में जज के सामने पति-पत्नी के बीच खूनी विवाद: पत्नी ने कुछ ऐसा किया कि लहूलुहान हो गया पति

CG Court News: पति पत्नी के आपसी विवाद की सुनवाई फैमिली कोर्ट में चल रही थी. इसी बीच पति ने पत्नी का हाथ पकड़कर कुछ कहा, नाराज पत्नी ने धक्का दे दिया. सिर टेबल से टकराते ही पति लहूलुहान हो गया. यह पूरा वाकया जज के ही सामने हुआ.

फैमिली कोर्ट में जज के सामने पति-पत्नी के बीच खूनी विवाद: पत्नी ने कुछ ऐसा किया लहूलुहान हो गया पति
X
By Chitrsen Sahu

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट में पारिवारिक मामले की सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी से घर चलने की जिद की। गुस्साई पत्नी ने पति को जोर से धक्का दिया. वह संभल नहीं पाया और गिरने के दौरान उसका सिर टेबल से टकरा गया. जिससे वह लहूलुहान हो गया। नाराज पत्नी ने खून से लथपथ पति की पिटाई भी कर दी. यह पूरी घटना कोर्ट रूम में जज, वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच घटी. इस घटना से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया था. लहूलुहान युवक की हालत को देखकर कोर्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने घायल का उपचार कराया है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

तिफरा में रहने वाले जे शिवशंकर राव ने बताया कि वे कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी ए संध्या राव अधिवक्ता हैं। जे शिवशंकर राव ने बताया कि परिवार न्यायालय में मामला चल रहा है। सोमवार को न्यायालय में मामले की सुनवाई थी। इसमें शामिल होने के लिए पति-पत्नी कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवक ने मजिस्ट्रेट के सामने पत्नी को घर चलकर साथ में रहने की जिद करने लगा। इस दौरान उसने अपनी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। नाराज पत्नी ने हाथ छुड़ाकर साथ नहीं जाने की बात कही। इसी बीच उसे धक्का दे दिया। पत्नी के धक्के से युवक गिर गया। उसका सिर टेबल से टकराया। जिससे चोट लगने के कारण युवक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। कोर्ट के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद दोनों पक्ष ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैमिली कोर्ट में और घटना घटी थी

परिवार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और पक्षकार के बीच फीस को लेकर जमकर विवाद हुआ था. विवाद मारपीट में तब्दील हो गई थी. तब कोर्ट कैंपस में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़ा हुआ था. कोर्ट कैंपस में सुनवाई के लिए पहुंचे पक्षकारों के बीच मारपीट के मामले भी सामने आ चुके हैं। जज के सामने पति पत्नी के बीच खूनी विवाद के बाद एक बार फिर से कोर्ट कैंपस में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story