Begin typing your search above and press return to search.

Patna Engineer EOW Raid: करोड़ों कैश- लाखों के गहने, सरकारी इंजीनियर निकला धन कुबेर, EOW का पड़ा छापा, तो फूंक दिए कैश, टॉयलेट की पाइप से मिले...

Engineer Nikla Kale Dhan Ka Kuber: पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर पर छापेमारी की, जो कि काले धन का कुबेर निकला। टीम ने उसके घर से जले हुए लाखों रुपए के नोट, नगद और गहने बरामद किए हैं।

इंजीनियर निकला काले धन का कुबेर: EOW की छापेमारी के डर से फूंक दिए कैश, टॉयलेट की पाइप से मिले...
X
By Chitrsen Sahu

Engineer Nikla Kale Dhan Ka Kuber: पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर पर छापेमारी की, जो कि काले धन का कुबेर निकला। टीम ने उसके घर से जले हुए लाखों रुपए के नोट, नगद और गहने बरामद किए हैं।

जले-अधजले 12 लाख 50 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने बरामद

जानकारी के मुताबिक, किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग में अभियंता विनोद कुमार राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम को पटना के भूतनाथ रोड स्थित उनके अवास से 52 लाख नगद बरामद किए हैं। इनमें जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपए और 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने शामिल है।

करोड़ों कैश लेकर निकले थे विनोद कुमार राय

आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम को सूचना मिली थी कि विनोद कुमार राय 3 से 4 करोड़ के आसपास कैश लेकर अपने कार्यस्थल से घर के लिए कार से निकले हैं। यह रकम उसने टेंडर और बील पास करने के एवज में लिए थे। रास्ते में ही उन्होंने सभी कैश कहीं-कहीं खपा दिए। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम गुरुवार रात को उनके घर पहुंच गई थी।

जलाकर टॉयलेट में डाल दिया नोट

छापेमारी की खबर लगते ही विनोद कुमार राय और उनकी पत्नी ने नोटों को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया। जिसकी वजह से घर का पाइप भी जाम हो गया था। आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने जब सुबह 5 बजे से आसपास विनोद कुमार राय के घर में छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की टीम ने नगर निगम और FSL की टीम को बुलाया गया।

विनोद कुमार राय के खिलाफ केस दर्ज

नगर निगम और FSL की टीम ने बड़ी मुश्किल से पाइप के जाम को खोला। जिसके अंदर से जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपए कैश बरामद किए गए। इसी के साथ ही टीम ने सोने-चांदी के गहने जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए। फिलहाल विनोद कुमार राय के खिलाफ सबूत मिटाने, नोट जलाने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story