Begin typing your search above and press return to search.

Durgapur Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के मेडिकल कॉलेज की में छात्रा से दरिंदगी! दरिंदों के बीच छोड़कर भगा दोस्त, किया गैंगरेप, जानिए वारदात की पूरी टाइमलाइन!

Durgapur Gangrape Case: दुर्गापुर में ओडिशा की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता का दोस्त मौके से भाग गया।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप की जांच कर रही पुलिस
X

फाइल फोटो: दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप के बाद पुलिस जांच में जुटी, महिला आयोग की टीम रवाना

By Ragib Asim

Durgapur Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के वेस्ट बर्धमान जिले के दुर्गापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप (Gangrape) का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ये घिनौनी वारदात शुक्रवार रात की है जब पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते वक्त तीन युवकों ने रास्ता रोक कर उससे दरिंदगी की।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का दोस्त मौके से फरार हो गया और आरोपियों ने छात्रा को पास के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता बोली- आरोपियों ने फोन लौटाने के लिए पैसे मांगे

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था और धमकी दी थी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। बाद में फोन वापस लौटने के बदले पैसे भी मांगे। पीड़िता ने मिडिया को बताया कि जब उसने मदद के लिए अपने दोस्त को आवाज लगाई तो वह उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद छात्रा किसी तरह कॉलेज कैंपस पहुंची और साथी छात्रों को पूरी आपबीती बताई।

केस दर्ज, मेडिकल स्टूडेंट का बयान रिकॉर्ड

पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। अब तक किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के दोस्त से भी देर रात पूछताछ की गई है।

पिता बोले- कॉलेज में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं

छात्रा के पिता ने कहा, मैंने सुना था कि यह कॉलेज सुरक्षित और अच्छा है, इसलिए बेटी को यहां पढ़ने भेजा था। कभी सोचा नहीं था कि उसके साथ ऐसा होगा। कॉलेज कैंपस में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

महिला आयोग (NCW) की टीम दुर्गापुर रवाना

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। सदस्य अर्चना मजूमदार रविवार को दुर्गापुर जाएंगी। उन्होंने कहा, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री और BJP नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है। उन्होंने NCW की टीम से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

आरजी कर केस की यादें ताजा

यह घटना पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस (2024) की याद दिलाती है। उस समय एक ट्रेनी डॉक्टर का बलात्कार और हत्या की गई थी, जिसमें सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था। उसे इस साल जनवरी 2025 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उस घटना के बाद राज्यभर में मेडिकल सेवाएं दो महीने तक ठप रहीं।

बंगाल महिलाओं पर अपराध में टॉप-5 राज्यों में

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में पश्चिम बंगाल देश का चौथा सबसे खतरनाक राज्य है। 2023 में देशभर में 4,48,211 केस दर्ज हुए, जिनमें सबसे ज्यादा मामले पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता, अपहरण, बलात्कार और छेड़छाड़ से जुड़े थे। इस सूची में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान पहले तीन स्थानों पर हैं, जबकि पश्चिम बंगाल चौथे और मध्य प्रदेश पांचवें नंबर पर है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story