Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक का मर्डर: भाईयों ने ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मां ने कहा- बेटी को भी किया था गायब

Yuvak Ki Pit Pitkar Hatya: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड के भाईयों ने ही की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Durg News: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक का मर्डर: भाईयों ने ही पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मां ने कहा- बेटी को भी किया था गायब
X

Durg News

By Chitrsen Sahu

Yuvak Ki Pit Pitkar Hatya: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड के भाईयों ने ही की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

गर्लफ्रेंड के भाईयों ने की पीट-पीटकर हत्या

यह पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाईयों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है लड़की जब घर में अकेली थी, तो युवक उससे मिलने आया था। मृतक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरु कर दी है।

4-5 पड़ोसी मिलकर की पीटाई

मृतक की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह उसका बेटा विक्की सरोज घर पर था, तभी एक लड़की उसे घर से बुलाकर ले गई। वहीं जब वो बाहर आई तो 4-5 पड़ोसी मिलकर उसकी पीटाई कर रहे थे। इसके बाद उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। इस मारपीट में उसकी मौत हो गई।

15 दिन पहले बेटी भी हुई थी लापता

इसके साथ ही मृतक की मां ने आगे बताया कि 15 दिन पहले भी उसकी बेटी को पड़ोसियों ने गायब कर दिया था। तीन से चार दिन तक वह थाने के चक्कर काटती रही, तब जाकर उसकी बेटी लौटी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

दो युवकों से पूछताछ में जुटी पुलिस

वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। जिसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story