Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: महिला की मिली लाश, बगल में पड़ा था सेंडल और कंघी, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

Durg News:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे।

Durg News: महिला की मिली लाश, बगल में पड़ा था सेंडल और कंघी, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले है। साथ ही घटना स्थल पर मृतिका की सेंडल, कंघी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की किसी भारी हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र की है। ग्राम दामोदा में आज सुबह महिला की लाश ग्रामीणों ने देखी। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल समेत नगपुरा चौकी की पुलिस भी पहुंची। महिला का शव खेत में पड़ा था। मृतिका के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी ने किसी भारी हथियार से महिला के सिर पर वार किया और उसकी मौत हो गई।

शव के पास से सेंडल और कंघी पुलिस ने जब्त की है। साथ ही मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की उम 35 से 40 वर्ष के बीच की है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला यहां कैसे पहुंची और उसके साथ कौन कौन थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही महिला के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story