Durg News: व्यापारी ने चलाई गोली, व्यावसायिक विवाद बना कारण, पार्टनर के घर पहुंचा था तलवार और पिस्टल लेकर...
Durg News: व्यापारिक विवाद के चलते एक पार्टनर अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर दूसरे पार्टनर के घर पहुंचा। पार्टनर को नहीं पाकर उसने हवाई फ़ॉयर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Durg News: दुर्ग। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में स्थित आदर्श नगर में व्यावसायिक विवाद में गोली चल गई। मछली का व्यवसाय करने वाले एक पार्टनर ने अपने दूसरे पार्टनर के घर पहुंच कर हवा में हवाई फायर कर दिया।छावनी पुलिस शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूरज सिंह नामक युवक आदर्श नगर का रहने वाला है। वह पार्टनरशिप में मछली का व्यवसाय रविशंकर नाम के युवक के साथ करता था। लेन देन को लेकर 6 माह पहले दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग हो गए। रविवार की रात 8 बजे सूरज सिंह घर में नहीं था। तब दो बाइक में चार लोग आए। उसमें रविशंकर भी था। सभी के हाथ में तलवार और एक के हाथ में पिस्टल था।
रविशंकर ने घर के बाहर से चिल्ला कर पूछा कि भाभी सूरज कहां है उसे बाहर निकालो। घर पर सूरज की पत्नी बच्चे और उसकी मां ही थी। सूरज की पत्नी ने डर के कारण भीतर से दरवाजा बंद कर दिया और लाइट बंद कर अंदर छुप गए। रविशंकर दरवाजा रहा। दरवाजा नहीं खुलने पर घर के बाहर गाली गलौज कर चले गया।
सूरज के घर आने पर परिजनों ने इसकी जानकारी उसे दी। सूरज और परिजनों ने इसकी शिकायत छावनी थाने में की है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
