Durg News: ट्रेन के AC कोच को बनाया बार, यात्रियों को अटेंडेंट पिला रहा था शराब, आरपीएफ-आबकारी की संयुक्त टीम ने पकड़ा, बियर और महंगी दारू जब्त

Durg News: ट्रेन के AC कोच को बनाया बार, यात्रियों को अटेंडेंट पिला रहा था शराब, आरपीएफ-आबकारी की संयुक्त टीम ने पकड़ा, बियर और महंगी दारू जब्त
X
Durg News: ट्रेन के एसी कोच में शराब परोसने वाले एक आरोपी को आरपीएफ-आबकारी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से बियर और शराब की महंगी बोतल जब्त की गई है।

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सुपर फास्ट ट्रेन के अंदर बियर और दारू परोसने वाले आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रेन की ऐसी कोच में बैठे यात्रियों को उनके पसंद के आधार पर शराब परोस रहा था। आरपीएफ की टीम को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल आबकारी टीम को दी और फिर आरोपी को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक का नाम रीमन दास है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 22868 ट्रेन के एसी कोच में शराब परोसने की सूचना आरपीएफ की टीम को मिली थी। आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने तत्काल आबकारी विभाग से संपर्क किया और संयुक्त टीम का गठन किया गया।

ट्रेन जैसे ही दुर्ग स्टेशन पहुंची तो इस दौरान टीम ने एसी कोच नंबर बी-7 के अंदर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास एक बैग मिला, जिसकी तलाशी लेने पर विदेशी शराब और बियर की बोतल मिली। आरोपी से शराब के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

जब्त शराब में 18 कैन बियर, 1 बोतल वोडका, 3 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है। आरोपी ने अटेंडेंट यात्रियों को शराब परोसने की बात कबूल की है। आबकारी की टीम ने धारा 34 2 के तहत मामला दर्ज कर आज 13 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया।

फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि क्या आरोपी के साथ इस काम में और कौन-कौन शामिल था? आरोपी अकेले ही इस तरह का काम करता है या फिर उसके साथ और भी लोग जुड़े हुए है। पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Next Story