Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों की पुलिस ने ली रिमांड, कर रही पूछताछ...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सात सालों तक दुष्कर्म मामले में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया, जिनकी रिमांड पुलिस ने ले ली, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Durg News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपियों की पुलिस ने ली रिमांड, कर रही पूछताछ...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सात सालों तक दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया। दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपी संजय पंडित और बीएन पांडेय की दो दिनों की रिमांड ली है। घटना कें संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने 2018 से 2025 तक PWD में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में अपराध तहत मामला दर्ज है।

बीएन पांडेय रिटायर्ड अधिकारी है और सेवानिवृत्ति के बाद दुर्ग सांसद के पीए के तौर पर पदस्थ था। वहीं, दूसरा आरोपी संजय पंडित ठेकेदार है और घटना के लिए होटल, रेस्ट हाउस प्रबंध करता था।

मालूम हो कि दुर्ग पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। शर्मनाक घटना को कुल 7 आरोपियों ने अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर चार अरोपिययों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता अपनी माता के साथ 30 जनवरी 2026 को महिला थाना दुर्ग में लिखित आवेदन पेश की। आवेदन के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 7 आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

इसी क्रम में फरार चल रहे आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को प्रकरण से संबंधित सबूत पाए जाने पर 7 फ़रवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। घटना में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, इसी बीच दोनों आरोपियों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई (गिरफ्तार)

2. अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ज़ोन-01, खुर्शीपार (गिरफ्तार)

3. गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, जिला राजनांदगांव (गिरफ्तार)

4. कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप, उम्र 58 वर्ष (गिरफ्तार)

5. अमित वर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी सेक्टर-10, भिलाई, जिला दुर्ग (गिरफ्तार)

6. संजय पंडित, उम्र 42 वर्ष, निवासी शांति नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग (न्यायालय में समर्पण उपरांत गिरफ्तार)

7. बी.एन. पांडेय, उम्र 65 वर्ष, निवासी गणपति विहार कॉलोनी, थाना पदमनाभपुर, जिला दुर्ग (न्यायालय में समर्पण उपरांत गिरफ्तार)

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऐसे अपराधों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पीड़ितों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story