Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अबतक के चार आरोपी पकड़े गये, दो की तलाश अभी भी जारी

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायत के बाद से फरार चल रहा थ।

Durg News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, अबतक के चार आरोपी पकड़े गये, दो की तलाश अभी भी जारी
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अबतक के इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रिटायर्ड PWD कर्मचारी भी शामिल है। वहीं, इस मामले में दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश दुर्ग पुलिस कर रही है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता अपनी माता के साथ 30 जनवरी 2026 को महिला थाना दुर्ग में लिखित आवेदन पेश की। आवेदन के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 6 आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

इसी क्रम में फरार चल रहे आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को प्रकरण से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर 7 फ़रवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

अबतक के गिरफ्तार आरोपी

1. विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई (पूर्व से गिरफ्तार)

2. अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ज़ोन-01, खुर्शीपार (पूर्व से गिरफ्तार)

3. गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव(पूर्व से गिरफ्तार)

4. कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप, उम्र 58 वर्ष, निवासी सेक्टर-05, सड़क-09, मकान नंबर 05-ए, मल पता राम लखनपार, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

जब्त सामग्री

विवेचना के दौरान प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य (जांचाधीन)

सराहनीय भूमिका

उक्त प्रकरण में महिला थाना और ACCU दुर्ग की विवेचना टीम द्वारा संवेदनशीलता व तत्परता के साथ की गई वैधानिक कार्रवाई सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऐसे गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पीड़ितों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story