Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: महिला समूह की सचिव गिरफ्तार, 19 समूह से 20 लाख लेकर की ठगी, फिर घर से हुई फरार...

Durg News: स्व सहायता समूह की सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर 20 लाख गबन करने का आरोप है।

Durg News: महिला समूह की सचिव गिरफ्तार, 19 समूह से 20 लाख लेकर की ठगी, फिर घर से हुई फरार...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला समूह से धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने 19 समूह की महिलाओं से 20 लाख लेकर बैंक में जमा न कर खुद रख ली थी। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, प्रार्थिया दिव्या साहू नव जागृति समूह अध्यक्ष के द्वारा महिला स्व सहायता समूह में राशि को गबन करने के संबंध शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में उन्होंने बताया kit गांव के ही मनीता निषाद ने धोखाधडी कर नव जागृति महिला समूह, उज्जवला महिला समूह, आस्था महिला समूह, राधे राधे महिला समूह, साधना महिला समूह, प्रेरणा महिला समूह, प्रगति महिला समूह, नवाअंजोर महिला समूह, जय मां शीतला महिला समूह, वैभव महिला समूह से अलग-अलग राशि लगभग 14 लाख रूपये की धोखाधडी की। ग्राम पंचायत कोटनी मे संचालित बिहान योजनान्तर्गत 10 महिला स्व सहायता समूहों के राशि को आरोपिया अपने पास रख ली।

इसी तरह अध्यक्ष प्रगति महिला स्व सहायता समूह हेमकल्याणी साहू ग्राम कोटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मनीता निषाद द्वारा 9 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं के लगभग 6 लाख रूपये लेकर धोखाधडी की। प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटनी मे सरकार द्वारा बनायी गई योजना हम महिलाओं द्वारा स्वरोजगार हेतु आहरण की गई बैंक से राशि को ग्राम के ही मनीता निषाद ने गबन कर लिया।

आरोपिया हमारे समूह नव जागृति महिला स्व सहायता समूह मे सचिव के पद पदस्थ थी। समूहों द्वारा लोन पर उठाई गई राशि को किस्त किस्त में नगद मनीता निषाद के माध्यम से जमा करने भेजा करते थे, लेकिन मनीता निषाद द्वारा उस राशि को बैंक छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक नगपुरा में जमा नहीं किया गया। आहरण की गई राशि को तय समय में जमा करना होता था। बैंक द्वारा आहरण राशि जमा न होनें के संदर्भ में समूह को एक नोटिस जारी हुआ, तब जाकर ठगी की जानकारी मिली।

पूर्व में बिहान योजनान्तगर्त महिला स्व सहायता समूह का गठन करके 10 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं से 14 लाख की ठगी की जानकारी बैंक से मिली।

होने पर पता चला। पूर्व में मनीता निषाद को गांव के बैठक में बुलाकर गबन राशि वापस करने के लिए समय दिया गया था। गांव में गबनकर्ता महिला मनीता निषाद को समझाईश देकर रूपये वापस करने को कहा गया, लेकिन वापस करने के बजाय 4 मार्च 2024 की रात में घर से कहीं चली गयी। खोजबीन करने के बाद महिला मनीता निषाद कहीं नहीं मिली थी।

गांव के स्व सहायता समूहों के लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 533/2025 एवं अपराध क्रमांक 532/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया मनीता निषाद पति स्व. यषवंत निषाद उम्र 39 साल पता ग्राम कोटनी थाना पुलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story