Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: हाॅस्पिटल सेटअप के नाम पर 26 लाख की ठगी, मेडिकल स्टोर व ओपीडी खुलवाने के नाम पर ऐसे लगाए चूना, एक आरोपी गिरफ्तार...

Durg News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टोर ओपीडी खुलवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Durg News: हाॅस्पिटल सेटअप के नाम पर 26 लाख की ठगी, मेडिकल स्टोर व ओपीडी खुलवाने के नाम पर ऐसे लगाए चूना, एक आरोपी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाॅस्पिटल सेटअप के नाम पर 26 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को पकड़ा है। वहीं, अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, मेडिकल स्टोर व ओपीडी खुलवाने के नाम पर आरोपियों ने ठगी की थी।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 16 जनवरी 2026 को राहुल परिहार (40 वर्ष) द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों व प्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल स्टोर व ओपीडी संचालन हेतु फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लालच दिया गया। आरोपियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर मेडिकल स्टोर का इंटीरियर, ब्रांड प्रमोशन, एमबीबीएस डॉक्टर की ओपीडी सुविधा, पैथोलॉजी सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, कर्मचारियों की व्यवस्था व वेतन का वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा। साथ ही प्रतिमाह 1 से 2 लाख रुपये तक का मुनाफा होगा।

आरोपी रवि पांडे


पीड़ित लालच में आकर 28 अक्टूबर 2024 को फ्रेंचाइजी लेने विभिन्न खातों में कुल 25,93,400 रुपये कंपनी को फोन-पे व आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया। रुपये लेने के बाद कंपनी द्वारा न तो वादा की गई सुविधाएं उपलब्ध कराई और न ही उचित दवाइयों का स्टॉक दिया गया।

पीड़ित द्वारा कंपनी को ई-मेल कर इसकी शिकायात भी की गई, लेकिन कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा झूठा आश्वासन देकर प्रार्थी से लगभग 26 लाख रुपये की राशि हड़प कर लिया।

प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर रवि पांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरोजिनी नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटनास्थल

थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत

आरोपी का नाम

▪️ रवि पांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरोजिनी नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

जब्त सामग्री

▪️ विवेचना जारी (जब्त की कार्रवाई प्रचलित)

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक व विवेचना टीम के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी, निवेश या व्यवसायिक प्रस्ताव में सम्मिलित होने से पूर्व उसकी विधिवत जांच-पड़ताल करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story