Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: घर से 1 करोड़ का सोना लेकर भागी बेटी, हैदाराबाद में दोस्तों संग की पार्टी, फिर गोल्ड लोन लेकर कर दोस्तों को दे दी 12 लाख...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 60 टोला सोना लेकर भागी बेटी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती अपने दोस्तों के साथ करोड़ों का सोना लेकर घर से भाग गई थी।

Durg News: घर से 1 करोड़ का सोना लेकर भागी बेटी, हैदाराबाद में दोस्तों संग की पार्टी, फिर गोल्ड लोन लेकर कर दोस्तों को दे दी 12 लाख...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। भिलाई संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारी की बेटी घर से 60 तोला सोना लेकर भाग गई। पीड़ित परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आवेदन लेकर एसएसपी विजय अग्रवाल से बालिका को तलाश करने की गुहार लगाई।

एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और थाना भिलाई भट्टी व क्राइम एण्ड साइबर यूनिट को जांच कर युवती को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने फरार युवती के लोकेशन का पता लगाया और युवती को ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने जब घटना को लेकर खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

परिजनों के बीच होता था विवाद

युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों के बीच होने वाले विवाद से वो काफी परेशान रहती थी। इसी बीच उसकी पहचान भिलाई में एक युवक से हुई। युवक ने उसकी नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ हैदराबाद चलने की बात कही।

माता पिता से छूटकारा पाने के लिए युवती अपने दोस्त की बातों में आ गई और युवक के साथ हैदराबाद जाने के लिए तैयार हो गई। हैदराबाद जाने के लिए उसके पास नगदी नहीं थी, उसे पता था कि उसके परिजनों ने उसकी शादी के लिए काफी सारा सोना घर में रखा है। युवती ने घर में रखे 60 तोला सोने के आभूषणों को चुरा लिया और अपने कुछ दोस्तों के साथ हैदराबाद चले गई। यहां कुछ दिनों तक होटल में टहरी और दोस्तों के साथ खूब पार्टी की।

दोस्तों को 12 लाख

इसके बाद रूपए खत्म होने पर फिर से दुर्ग लौट गई और कुछ तोला सोने को गोल्ड फाइनेंस में गिरवी रखी थी। युवती ने कबूल किया है कि उसने गोल्ड लोन लेकर अपने दोस्तों को 12 लाख रूपए दी थी।

पुलिस ने युवती के पास से 60 तोला सोना में से 7 तोला सोना बरामद कर लिया है। साथ ही युवती के बैंक खाते और उसके दोस्तों के बैंक खातों को सीज (फ्रीज) करवाया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, भिलाई स्पात संयंत्र में पदस्थ एम. नचैय्या भिलाई निवासी ने भिलाई भट्टी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उनकी 26 वर्षीया बेटी 2 जनवरी को भिलाई सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने जा रही हूं, बोलकर निकली थी, जो शाम तक लौटकर वापस घर नहीं आई। पीड़ित ने पड़ोस और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर आने पर पता चला कि उनकी बेटी शादी के लिए रखे गए 60 तोला सोना को लेकर कहीं चले गई है।

करोड़ों रूपए के सोने के साथ बेटी के लापता होने की घटना ने पीड़ित और उनकी पत्नी को हिला के रख दिया। दोनों बिना देरी करते हुए सीधे भिलाई भट्टी थाना पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराए। साथ ही एसएसपी विजय अग्रवाल से भी मामले की जांच कर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाए थे।

पुलिस ने मामले में जांच कार्रवाई करते हुए युवती और उसके पा से चोरी का 7 तोला सोना जब्त कर लिया है। साथ ही युवती के दोस्तों की तलाश की जा रही है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story