Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्‍म का हीरो रेप और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार: पीड़‍िता का आरोप शादी का झांसा देकर करता था दुष्‍कर्म

Durg News: प्रदेश के कई सिनेमा घरों में इस वक्‍त गांव का जीरो शहर में हीरो फिल्‍म चल रही है। इस फिल्‍म के हीरो और निर्माता मनोज राजपूत को आज भिलाई-3 जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Durg News: गांव के जीरो शहर मा हीरो फिल्‍म का हीरो  रेप और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार: पीड़‍िता का आरोप शादी का झांसा देकर करता था दुष्‍कर्म
X
By Sanjeet Kumar

Durg News: भिलाई। बिल्‍डर से फिल्‍म निर्माता और हीरो बने मनोज राजपूत को आज भिलाई-3 स्थित रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया है। एक 29 वर्षीय युवती ने मनोज पर शादी का झांसा देकर रेप करने और अप्राकृतिक यौनचार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि मनोज 12 साल से लगातार उसका शोषण कर रहा था।

जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार युवती ने अभिनेता मनोज राजपूत 2011 से शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। परिजन को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता जब भिलाई रेलवे कॉलोनी में रहती थी तब यह वारदात हुई। इसी वजह से उसने जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, मनोज ने इस अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। मनोज ने कहा कि आरोप लगाने वाली लड़की 11 साल से कहां थी, जो अब मुझ पर आरोप लगा रही है। बात दें कि मनोज की फिल्‍म हाल ही में रिलीज हुई है और अच्‍छी चल रही है। यह भी बताते चलें कि मनोज पहले भी विवादों में रह चुके हैं। मनोज इससे पहले जमीन की धोखाधड़ी के केस में जेल जा चुके हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story