Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: ग्राफिक्स डिजाइनर ने किया सुसाइड...पत्नी पर लगाया जादू-टोना का आरोप, कहा- मुझे मेरी गर्लफ्रेंड से...

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ग्राफिक्स डिजाइनर ने सुसाइड कर लिया। उसने अपनी पत्नी पर जादू-टोना कर गर्लफ्रेंड से अलग कराने का आरोप लगाया है..

Durg News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ग्राफिक्स डिजाइनर ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए अपनी ही जान दे दी। उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। साथ ही उसने अपनी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप भी लगाया है। यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जामुल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ग्राफिक्स डिजाइनर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी पर जादू-टोना कर उसकी गर्लफ्रेंड को उससे दूर करने का आरोप भी लगाया, जिसके बाद पुलिस अब उसकी पत्नी से पूछताछ में जुटी हुई है।

कौन है भोज नारायण

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भोज नारायण (36) के रूप में की गई है, जो कि गरियाबंद जिले का रहने वाला था और वर्तमान में भिलाई में किराए के मकान में रहता था। साथ ही वह रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजायनर भी था। यहीं की एक महिला प्यून के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात जब भोज की पत्नी को पता चली, तो उसने इसका विरोध किया।

विवाद के बाद भी गर्लफ्रेंड से था संपर्क में

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर में बीना किसी को कुछ बताए घुमने गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। घुम फिर कर जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को घर छोड़कर अपने घर पहुंचा, तो पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद भी भोज अपनी गर्लफ्रेंड से संपर्क में रहा।

घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

28 जनवरी को उसने खुद को घर में अकेला पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने 30 जनवरी को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की, तो भोज के फेसबुक पर आत्महत्या से पहले का एक पोस्ट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

क्या लिखा फेसबुक में

भोज ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि मैं अपनी पत्नी से तंग आकर और गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं। मेरी पत्नी और गर्लफ्रेंड के ससुराल वालों ने जादू-टोना करवाया है, जिसके कारण हम दोनों का प्यार कम हो गया और उसकी गर्लफ्रेंड का स्वास्थ्य भी खराब हो गया। गर्लफ्रेंड को उसके ससुराल वालों ने बंधक बना लिया है उसे बचा लो। इस मामले में पुलिस ने भोज की पत्नी को अपनी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story