Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: डाॅक्टर का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए मौत की वजह...

Durg News: आयुवेर्दिक डाॅक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के द्वारा डाॅक्टर के अश्लील वीडियो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल और प्रताड़ित किया जा रहा था।

Durg News: डाॅक्टर का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए मौत की वजह...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयुवेर्दिक डाॅक्टर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा ही अश्लील वीडियो बनाया गया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार डाॅक्टर को ब्लैकमेल कर पांच लाख मांगे थे। आरोपियों की हरकत से परेशान डाॅक्टर ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में अश्लील वीडियो और 8 नग मोबाइल जब्त किया है।

जानिए क्या था पूरा मामला

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन स्थित एक घर में आयुर्वेदिक डाॅक्टर बी राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव 18 मई को घर में मिला था। डाॅक्टर कांकेर जिले के चारामा ब्लाॅक के पुरी गांव में पोस्टेड थे और दुर्ग के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले डाॅक्टर का एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। डाॅक्टर के शव के पास से मिले सुसाइड नोट में इसका जिक्र था, जिसमें कुछ लोगों का नाम और उनके द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप डॉक्टर ने लगाया था।

मृतक डाॅक्टर घटना से दो दिन पहले ही भिलाई अपनी बहन के घर पहुंचे थे। घटना वाली रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे। अगले दिन 18 मई को उनका कमरा काफी देर तक बंद रहा तो परिवार के लोगोें ने बाहर से आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं मिलने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा को तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो डाॅक्टर का शव फंदे से लटक हुआ था। जांच के दौरान डाॅक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। उसमें किसी युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना के वायरल करने और ब्लैकमेल करने की बात लिखी हुई थी। साथ ही खुद की मौत का जिम्मेदार कुछ लोगों को बताया गया था। नोट के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आज इस पूरे मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस ने किया।

गिरफ्तार आरोपियों में...

1/आशीष यादव पिता नरेश यादव उम्र 23 साकिन ग्राम राजापारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, छ.ग.

2/ सचिन कुमार हिड़को पिता स्वर्गीय राजकुमार हिड़को उम्र 23 साकिन ग्राम स्कुल पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, छ.ग.

3/ रितेश नरेटी उर्फ सोनू पिता सेवकराम नरेटी उम्र 31 साल, साकिन पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा, जिला कांकेर

4/डिगेश कुमार सिन्हा पिता लोकनाथ सिन्हा उम्र 36 साल साकिन ग्राम मयाना, पंचायत मयाना तहसील व थाना चारामा, कांकेर

5/. अनिल कुमार सिन्हा पिता लतखोर राम सिन्हा उम्र 38 साल, वार्ड कमांक 15 बाजार पारा पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर

6/सतीश कुमार साहू पिता छन्नुलाल साहु उम्र 27 साल, साकिन ग्राम नियानी थाना बालोद जिला बालोद हाल पता रामपुर, थाना चारामा, कांकेर

7/ शत्रुघन सिन्हा पिता पंचनाम सिन्हा उम्र 35 साल, ग्राम पुरी राजापारा, थाना चारामा, जिला कांकेर,

8/ कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया पिता अनिल मरकाम उम्र 19 साल, साकिन मकान नंबर एच-06, जेल कालोनी जगदलपुर, हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा थाना चारामा, जिला कांकेर,

9/ नवीन निर्मलकर पिता हिरेन्द्र निर्मलकर उम्र 19 साल साकिन ग्राम बोरिद कला पोष्ट शांतिपुर, थाना पुरूर जिला बालोद हाल पता ग्राम रामपुर पटेलपारा जिला चारामा जिला कांकेर,छ.ग.

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story