Durg News: देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा...चार गिरफ्तार

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने एक महिला और चार पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों के मोबाइल नंबर भी मिले है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअलस, ये पूरा मामला भिलाई के स्मृति चौकी का है। स्पा सेंटर के नाम पर देहव्यापार चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्मृति नगर चौकी पुलिस ने एक पॉइंटर नियुक्त किया। पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया।
प्वाइंटर ने स्पा सेंटर की महिलाओं से सौदा किया और देहव्यापार की शिकायत पक्की होने के बाद बाहर खड़ी पुलिस को इसारें से अंदर बुलाया गया। पुलिस को देख स्पा सेंटर के लोग इधर-उधर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस ने इस कार्रवाई में एक महिला और चार पुरूष को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और ग्राहकों के मोबाइल नंबर जब्त किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
