Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: दबे पाँव ऐसे आई मौत, घर के बाहर बैठे लोगों की ऐसे गई जान...

Durg News: खाना खाकर घर के बाहर बैठे लोगों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में 8 वर्षीया बच्ची और उसकी 55 वर्षीया नानी की मौत हो गई. चार अन्य घायल हो गए।

Durg News: दबे पाँव ऐसे आई मौत, घर के बाहर बैठे लोगों की ऐसे गई जान...
X

Accident

By Radhakishan Sharma

Durg News: दुर्ग। घर के बाहर बैठे लोगों को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 वर्षीया मासूम और उसकी नानी की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के बेलोदी गांव में बीती रात खाना खाने के बाद एक परिवार घर के बाहर बैठा हुआ था। परिवार की महिलाएं पड़ोस की दो महिलाओं के साथ बैठी थी। उनके साथ दो बच्चियां भी थी। तभी नगपुरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर को सड़क से नीचे उतारते हुए घर के बाहर बैठी महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त था। ट्रैक्टर में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे।

ट्रैक्टर की चपेट में आकर 8 वर्षीया बच्ची संतोषी निषाद का भेजा बाहर आ गया। संतोषी अपने मामा के घर आई हुई थी। उसके साथ एक अन्य बच्ची भी घायल हुई। संतोषी निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल उसकी नानी 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पड़ोस की दो महिलाएं एक बच्ची और परिवार की ही एक महिला घायल है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है वही दो की हालत स्थिर है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हादसे के बाद मौके पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना कारित करने वाला ट्रैक्टर बिना नंबर के चल रहा था। हादसे के बाद लोगों ने वाहन चालक की जमकर धुनाई की। इसके अलावा ट्रैक्टर में बैठे दो अन्य लोग फरार हो गए।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story