Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: दंबगई दिखाने पिस्टल से फायरिंग कर बनाए रील, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, फिर टीआई के सामने तीनों ने कान पकड़कर मांगी माफी, बोले-साॅरी सर

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर पिस्टल से फायरिंग कर रील बनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा...

Durg News: दंबगई दिखाने पिस्टल से फायरिंग कर बनाए रील, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, फिर टीआई के सामने तीनों ने कान पकड़कर मांगी माफी, बोले-साॅरी सर
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इन दिनों पिस्टल, गन लेकर रील बनाने का ट्रेंड चल रहा है। रील के वायरल होते ही पुलिस ऐसे युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है। रायगढ़ में गन लेकर रील बनाने वाले युवक के बाद अब दुर्ग से भी युवकों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में तीन युवकों ने कार से उतरकर बीच रोड पर खड़े होकर पिस्टल से फायरिंग की। रील के वायरल होते ही दुर्ग पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तीनों को पकड़कर थाने लाया गया। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं तहत कार्रवाई भी की गई।

जानिए पूरा मामला

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। दुर्ग के तीन युवक कार में सवार होकर सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड पहुंचे। इस दौरान तीनों कार से उतरे, इनमें से एक युवक ने अपने पास रखी पिस्टल निकाली और रोड के बीचोंबीच खड़े होकर फायरिंग की।

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी विजय अग्रवाल ने संज्ञान लिया और मोहन नगर थाना पुलिस को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने वीडियो ओर इंस्टा आईडी के आधार पर तीनों की पहचान की और तीनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों ने थाने के अंदर अपनी गलती पर माफी मांगते हुये कान पकड़कर माफी मांगी। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में पिस्टल के नकली होने की जानकारी पुलिस को दी है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 170, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. जयदीप कांडा, उम्र 36 वर्ष, निवासी संतरा बाड़ी, तरुण टॉकीज के पास, थाना मोहन नगर, दुर्ग

2. गगनप्रीत सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी सुमित बाजार के बाजू वाली गली, पोलसाय पारा, थाना मोहन नगर, दुर्ग

3. पवनदीप सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुरु नानक नगर, चीखली, दुर्ग

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर हथियार अथवा नकली हथियार का प्रदर्शन कर भय या दहशत का वातावरण निर्मित न करें। इस प्रकार के कृत्य कानूनन दंडनीय हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story