Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: भारत-पाक मैच में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को पकड़ा...17 मोबाइल, लैपटाॅप जब्त...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने टी-20 क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और लैपटाॅप बरामद किया गया।

Durg News: भारत-पाक मैच में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को पकड़ा...17 मोबाइल, लैपटाॅप जब्त...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारत-पाक टी-20 मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 5 आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व बएनएस के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.62 लाख नगदी, 17 मोबाइल, 1 लैपटाॅप जब्त किया है।

घेराबंदी कर पकड़ा गया

दरअसल, 16 फ़रवरी को थाना मोहन नगर क्षेत्र की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर हिसाब-किताब किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।

मौके पर उपस्थित आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ व तलाशी ली गई, जिसमें मोबाइल फोन व लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटनास्थल

ग्रीन चौक स्थित मकान, थाना मोहन नगर, दुर्ग

आरोपी का विवरण

1. सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग

2. अंकित सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी अहमद नगर कैम्प 01, थाना छावनी, भिलाई

3. चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू, उम्र 29 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग

4. राजा सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी शिवपारा, दुर्ग

5. डोमन पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मरारपारा, दुर्ग

जप्त सामग्री

1. 01 नग लैपटॉप

2. 17 नग मोबाइल फोन

3. नगदी रकम 1,34,000

(कुल जुमला किमती लगभग 2,62,500/-)

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकगण की सक्रिय व त्वरित कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा अथवा अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story