Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: 2 कुएं में 2 लाश, कपड़े से बंधे थे हाथ-पैर, मचा हड़कंप, SSP समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर...

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पाटन ब्लाक के अमलेश्वर में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर एसएसपी, एएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Durg News: 2 कुएं में 2 लाश, कपड़े से बंधे थे हाथ-पैर, मचा हड़कंप, SSP समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर...
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो कुएं में दो लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों के शव कपड़े से बंधे हुये थे। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है।

दुर्ग के पाटन ब्लाॅक के अमलेश्वर से लगे ग्राम खम्हरिया में अलग-अलग दो कुएं से तेज बदबू आ रही थी। गांव वालों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कपड़े से बंधे दो शव पानी में तैर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अमलेश्वर पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने दोनों कुएं से शव को निकाल लिया है। एक शव 10 से 12 वर्ष के बच्चे का है। वहीं, दूसरा शव 30-35 वर्ष की महिला का बताया जा रहा है। दोनों लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 40 मीटर की दूरी पर है।

हालांकि अभी दोनों मृतक कौन थे, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस आशंका जता राही है कि आरोपियों ने महिला और बच्चे का पहले मर्डर किया होगा, फिर दोनों के शव को कपड़े से बांधकर कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने एनपीजी न्यूज से चर्चा में कहा कि थाना अमलेश्वर के ग्राम खमरिया में दो अलग-अलग कुएं में डूबे हुए 2 शव मिले है। एक लगभग 10 से 12 वर्ष उम्र के बालक का लगता है दूसरा शव लगभग 30 35 वर्ष की महिला का प्रतीत होता है। दोनों शव अलग अलग कुएं में थे तथा उसके साथ में पत्थर भी बंधा हुआ था शव बोरे मे था। थाना अमलेश्वर में मर्ग कायम कर शव पहचान पहचान की जा रही है तथा पंचनामा एवं एवं पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story