Durg News: 18.69 लाख की हेरोईन पकड़ाई, पंजाब से तस्कर लेकर पहुंचे थे छत्तीसगढ़ में खपाने, किराए के मकान में चल रहा था पूरा खेल, चार गिरफ्तार

Durg News: 18.69 लाख की हेरोईन पकड़ाई, पंजाब से तस्कर लेकर पहुंचे थे छत्तीसगढ़ में खपाने, किराए के मकान में चल रहा था पूरा खेल, चार गिरफ्तार
X
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थ को पंजाब से लेकर आये थे।

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने 18.69 लाख के हेरोईन के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब से चिट्टा लेकर पहुंचे थे और हाउसिंग बोर्ड भिलाई में किराए के मकान में रहकर अवैध करोबार में संलिप्त थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई में रह रहे आरोपी हेरोईन बेच रहे है। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और भिलाई पुलिस को कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

रेड कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर से चार आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन व नगदी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने हेरोईन को पंजाब के अमृतसर से लाकर भिलाई में बेचना बताए। पकड़े गए आरोपी किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख, 27 क एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना जामुल व एसीसीयू टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

आरोपी का नाम

1. राजविन्दर कौर, उम्र 19 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)

2. राजवीर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी मजिठा रोड लक्ष्मी विहार गली नं. 05 थाना मजिठा रोड, जिला अमृतसर (पंजाब)

3. कुलदीप सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)

4. लवप्रीत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी भौदपुर थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर (पंजाब)

दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story