Begin typing your search above and press return to search.

Durg Murder News: करवा चौथ पर छीन गया सुहाग! खून से लथपथ मिली पति की लाश, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Karwa Chauth Par Hatya: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां करवा चौथ की रात एक युवक की हत्या कर दी गई. वहीं उसकी पत्नी घर में उसका इंतजार करती रही. उसका पति तो नहीं आया मगर उसकी मौत के खबर जरूर सामने आई, जिसके बाद सनसनी फैल गई. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी.

Durg Murder News: करवा चौथ पर छीन गया सुहाग! खून से लथपथ मिली पति की लाश, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका
X

Durg Murder News

By Chitrsen Sahu

Karwa Chauth Par Hatya: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां करवा चौथ की रात एक युवक की हत्या कर दी गई. वहीं उसकी पत्नी घर में उसका इंतजार करती रही. उसका पति तो नहीं आया मगर उसकी मौत के खबर जरूर सामने आई, जिसके बाद सनसनी फैल गई. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी.

पत्नी करती रही अपने पति का इन्तजार

यह दिल दहला देने वाली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार की रात एक महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. वह रात भर उसका इंतजार भी करती रही, लेकिन वह नहीं आया. वहीं अगली सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली, जिसके बाद परिवार के साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

सिर पर पत्थर से कुचलने के निशान

बता दें कि पंचशील नगर में स्थित एक प्लॉट में शनिवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान युवक के सिर को पत्थर से कुचलने के निशान मिले.

पुलिस ने तीन संदिग्धियों को हिरासत में लिया

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की तो पता चला कि मृतक अनिल यादव दुर्ग के शिवपारा में रहता था. वह शुक्रवार की रात बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी में निकला था.जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए तीन संदिग्धियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है.

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story