Begin typing your search above and press return to search.

Durg Gang Rape News: महिला से पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप, भाभी ने भी वारदात में दिया पूरा साथ, तीन आरोपी गिरफ्तार

Pati Ke Dosto Ne Kiya Gang Rape: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है, यहां एक महिला से उसके ही पति के दो दोस्तों ने गैंगरेप (Pati Ke Dosto Ne Kiya Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसने पीड़िता और आरोपियों को आपस में मिलाया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Durg Gang Rape News: महिला से पति के दोस्तों ने किया गैंगरेप, भाभी ने भी वारदात में दिया पूरा साथ, तीन आरोपी गिरफ्तार
X
By Chitrsen Sahu

Pati Ke Dosto Ne Kiya Gang Rape: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है, यहां एक महिला से उसके ही पति के दो दोस्तों ने गैंगरेप (Pati Ke Dosto Ne Kiya Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिसने पीड़िता और आरोपियों को आपस में मिलाया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दोस्त की बीवी को बनाया हवस का शिकार

यह पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र की है। यहां एक दो हैवानों ने अपने ही दोस्त की बीवी को हवस का शिकार बनाया। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता की भाभी का भी हाथ था, जिसने आरोपियो और पीड़िता के बीच जान पहचान कराई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता की भाभी ने आरोपियों से कराई जान-पहचान

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का पति एक मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान पीड़िता के पति के एक दोस्त ने उससे मिलने की कोशिश की। इसके लिए उसने पीड़िता की भाभी से जान पहचान बनाई और फिर उसने ही पीड़िता तक आरोपी का नंबर पहुंचाया। इसके बाद रविवार को आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उसके घर में जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपी रामाराव और नकुल के साथ ही महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story