Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crine News: दुर्ग में शिक्षिका के घर चोरी... नगद सहित गहने किए पार, CCTV तोड़कर DVR भी ले गए साथ

Shikshika Ke Ghar Chori: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दरअसल, चोरों ने शिक्षिका के घर में चोरी (Shikshika Ke Ghar Chori) की वारदात को अंजाम दिया है। चोर नगद और गहने सहित सीसीटीवी टोड़कर DVR भी अपने साथ ले गए। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

Durg Crine News: दुर्ग में शिक्षिका के घर चोरी... नगद सहित गहने किए पार, CCTV तोड़कर DVR भी ले गए साथ
X

Durg Crine News

By Chitrsen Sahu

Shikshika Ke Ghar Chori: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दरअसल, चोरों ने शिक्षिका के घर में चोरी (Shikshika Ke Ghar Chori) की वारदात को अंजाम दिया है। चोर नगद और गहने सहित सीसीटीवी टोड़कर DVR भी अपने साथ ले गए। यह घटना पाटन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

शिक्षिका के सूने घर में चोरों का धावा

जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता-जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब चोरों ने शिक्षिका के सूने घर में धावा बोलकर न सिर्फ नगद और गहनों पर हाथ साफ किया बल्कि सीसीटीवी टोड़कर DVR भी अपने साथ ले गए। इधर शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

10 जनवरी से 12 जनवरी के बीच हुई चोरी

चंचल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह बठेना गांव में रहती है और शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में पदस्थ है। अपने माता-पिता के साथ वह 10 जनवरी की शाम से धनौरा गांव गई थी। इसी दौरान चोरों ने उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। बठेना गांव में रहने वाले पोषण साहू ने 12 जनवरी को जब घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

नगद-गहने और DVR भी चोरी कर ले गए चोर

सूचना के बाद जब चंचल साहू घर पहुंची, तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। वहीं अंदर भी सारा सामान बिखरा मिला। वहीं अलमारी से एक सोने की चेन, एक सोने का झुमका, दो चांदी के पुराने सीक्के और 50 हजार नगद गायब मिले। इतना ही नहीं पकड़े जाने के डर से चोर सीसीटीवी टोड़कर DVR भी अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

महिला ने मंदिर में की चोरी

बता दें कि इससे पहले दुर्ग जिले से ही चोरी का एक मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भगवान के सामने माथा टेकने के बाद उसने, मुकुट,मुर्ति और स्टील के बर्तन चोरी कर ली थी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरु कर दी है।

इच्छापूर्ती दुर्गा गणेश मंदिर में की चोरी

यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो कैंप 2 संत रविदास नगर में स्थित इच्छापूर्ती दुर्गा गणेश मंदिर के अध्यक्ष है। रोज की तरह मंदिर के पंडिर भोला महाराज 9 जनवरी की शाम 4 बजे मंदिर का कपाट खोलकर अपने कमरे में स्नान करने चले गए। वहीं जब शाम 6 बजे वो वापस लौटे तो देखा कि हनुमान जी का चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन और लड्डु गोपाल की मुर्ति झुले सहित गायब मिले, जिसकी कीमत 20 हजार रूपए के आसपास आंकी गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story