Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाना चुकने से बाल-बाल बची जान

Yuvak Par Firing: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Yuvak Par Firing) कर दी। गनिमत रही कि निशाना चुकने से युवक बच गया। वहीं मदमाश भी फायरिंग के बाद भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Durg Crime News: बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाना चुकने से बाल-बाल बची जान
X

Durg Crime News

By Chitrsen Sahu

Yuvak Par Firing: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Yuvak Par Firing) कर दी। गनिमत रही कि निशाना चुकने से युवक बच गया। वहीं मदमाश भी फायरिंग के बाद भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

निशाना चुकने से बचा युवक

यह घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। यहां बिती रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर ये फायरिंग की थी मगर निशाना चुक जाने से युवक बच गया। वही फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, उन्हें जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात फायरिंग की सूचना मिली थी, सूचना के बाद जब उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तो दीवार पर गोली के निशान पाए गए। वहीं जब स्थानीय लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि बदमाशों ने विकास प्रजापति नाम के एक युवक को जान से मारने की नियत से उसपर फायरिंग की थी, लेकिन निशाना चुक जाने से वह बच गया। इस मामले में पुलिस की ओर से FIR दर्ज नहीं किया गया है पर मामले की प्रारंभिक जांच जरूर शुरु कर दी है।

हवा में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 31 अक्टूबर को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो हवा में फायरिंग कर लोगों को डरा-धमका रहा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 इंच लंबी भरमार बंदूक बरामद किया था।

भरमार बंदूक का नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज

दरअसल, यह पूरा मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को 31 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि सगुनी गांव में कोल्हान नाला मेन रोड के पास एक युवक हवा में फायरिंग कर रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भूमिया गांव के रहने वाले आरोपी अजय पारधी को गिरफ्तार किया। वहीं पुसिस ने 52 इंच लंबी भरमार बंदूक का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उसे अपने कब्जे में ले लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story