Begin typing your search above and press return to search.

Durg Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात! युवक ने पत्नी को मारा चाकू, सास और दादी को भी नहीं छोड़ा, जानिए आखिर क्या रही वजह

Yuvak Ne Kiya Chaku Se Hamla: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चाकूबाजी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी, सास और दादी सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले मे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Durg Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात! युवक ने पत्नी को मारा चाकू, सास और दादी को भी नहीं छोड़ा, जानिए आखिर क्या रही वजह
X

Durg Crime News

By Chitrsen Sahu

Yuvak Ne Kiya Chaku Se Hamla: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चाकूबाजी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी, सास और दादी सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले मे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद से फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी, सास और दादी सास पर किया चाकू से हमला

यह पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने मामूली विवाद के चलते पहले तो अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आई सास और दादी सास पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

घरेलु विवाद के कारण हुई चाकूबाजी

इधर पीड़िता ने उतई थाने में अपनी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति सन्नी झा दिल्ली के प्रेम नगर में रहता है। कुछ माह से वह मायके में आकर रह रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच घरेलु विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आई मां और दादी पर भी उसने हमला कर दिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

इस चाकूबाजी में वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसकी मां और दादी को भी चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से छुट्टी मिल गई है। इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story