Durg Crime News: ठेकेदार के बेटे को हनीट्रैप में फंसाये, फिर मिलने बुलाकर किया अपहरण, 1 करोड़ की मांगी फिरौती, युवती समेत पांच गिरफ्तार... पढ़ें पूरा मामला

Durg Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10वीं के छात्र का पांच लोगों ने अपहरण कर लिया था। किडनैपर ने 15 वर्षीय छात्र को पहले हनीट्रैप में फंसाया, फिर युवती के माध्यम से काॅल कर मिलने के लिए बुलवाए और उसका अपहरण कर लिए। अपहरणकर्ताओं ने काॅल कर बच्चे को छोड़ने के एवज में पिता से 1 करोड़ की मांग की थी। घबराए पिता ने तत्काल इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस से की। एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और एएसपी मणिशंकर चंद्रा को जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम ने शिकायत के दो घंटे के अंदर ही पांच किडनेपरों को धमतरी पुलिस की मदद से धर-दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती और पीड़ित परिवार का रिश्तेदार शामिल है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 12 अप्रैल को पीड़ित ने थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 वर्षीय पुत्र तिरंगा चौक अमलेश्वर गया था, जहां से उसका किसी ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने फोन कर धमकी दी है कि अगर 1 करोड़ नहीं दिया गया तो उसके बेटे को वे लोग जान समेत मार देंगे।
शिकायत को एसएसपी ने लिया गंभीरता से
शिकायत को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और अमलेश्वर थाना, साइबर सेल व एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मोबाइल लोकेशन, काॅल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों का लोकेशन धमतरी मिला। दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस की मदद से आरोपियों की घेराबंदी कर 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। साथ ही बालक को सकुशल आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया गया।
मुख्य आरोपी पीड़ित परिवार का रिश्तेदार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय साहू पीड़ित परिवार का भांजा है। उसे पता था कि उसके मामा ठेकेदार है और उनके पास बहुत रुपये है। इसी लालच में उसने मामा के बेटे को अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
आरोपी ने अपनी महिला मित्र पुष्पा साहू के माध्यम से हनीट्रैप की योजना बनाई। पीड़ित छात्र से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे मिलने बुलाए और फिर उसका अपहरण कर उसे धमतरी ले गए।
1 करोड़ फिरौती की मांग
आरोपियों ने छात्र के पिता को काॅल कर कहा कि बच्चे को छोड़ने के बदले 1 करोड़ देना होगा, अगर उसने किसी तरह की चालाकी दिखाई तो उसके बेटे को जान समेत खत्म कर देंगे।
पुलिस ने मामले में युवती और पीड़ित परिवार के भांजे समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 351(3), 61 BNS के तहत कार्रवाई की गई।
पकड़े गए अपहरणकर्ताओं के नाम
1. शैलेन्द्र लहरे, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा रायपुर
2. कृष्णा साहू उर्फ करण, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा (मास्टरमाइंड)
3. रविंद्र लहरें, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा रायपुर
4. संजय साहू, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी अमलेशवर
5. हेम पुष्पा साहू, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा क्षेत्र
जब्त सामान
1. एक चार पहिया वाहन (सेंट्रो कार)
2. 06 नग मोबाइल फोन

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
